{"_id":"615a0b1a8ebc3eb5dd2ea35d","slug":"ramlila-of-akbarpur-started-shiva-procession-took-out-devotees-danced-on-devotional-songs-akbarpur-news-knp656123314","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर की रामलीला शुरू, निकाली शिव बरात, भक्ति गीतों पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर की रामलीला शुरू, निकाली शिव बरात, भक्ति गीतों पर झूमे भक्त
विज्ञापन
अकबरपुर में निकली शिव बारात में शामिल नगरवासी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ रविवार को गणेश पूजन के साथ हो गया। अयोध्यापुरी में गणेश व मुकुट पूजन के साथ शिव बरात निकाली गई। बरात में शिव-पार्वती की सजीव झांकी ने सबका मन मोह लिया। विभिन्न मार्गों से होकर गाजे बाजे संग शिव बरात निकली।
शिव तांडव व राधा कृष्ण का नृत्य आकर्षण का केेंद्र रहा। बरात में राधा-कृष्ण, राम-सीता समेत कई सजीव झांकियां शामिल हुईं। अयोध्यापुरी मैदान में रविवार को विधि विधान से गणेश व मुकुट पूजन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। दोपहर बाद श्रीरामलीला समिति की ओर से शिव बरात निकाली गई।
कई रथ पर सवार सजीव झांकियां व सजावट आकर्षण का केंद्र रही। बरात में आगे आगे बैंड व ढोल बज रहे थे तो इसके बाद सजीव झांकिया विभिन्न रास्तों से होकर निकाली गई।
विज्ञापन
भक्ति गीतों की धुन पर शिव बरात में शामिल भक्त थिरक रहे थे। बरात में राम-सीता, भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, शंकर पार्वती आदि देवी देवताओं की सजीव झांकियां शामिल थीं। भगवान शिव के नंदी व गण बरात के साथ चल रहे थे।
इस दौरान बाजार, नयागंज, अकबरपुर स्टैंड आदि स्थानों पर बनाए गए स्टेज में शिव तांडव और राधा कृष्ण का नृत्य कलाकारों ने प्रस्तुत किया। शिव बरात का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया।
शिव बरात सदर बाजार, नयागंज, कलारन तालाब, अकबरपुर टेंपो स्टैंड, देवद्वार, पुराना बस स्टाप, खादी आश्रम होकर फिर से अयोध्यापुरी मैदान पर पहुंची। इस दौरान अकबरपुर कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्र व चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

शिव बारात में सजी राधा-कृष्ण की सजीव झांकी। (संवाद)- फोटो : AKBARPUR