फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ramlila

लक्ष्मण के मूर्छित होते ही शोक में डूबा रामादल

Sun, 25 Oct 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
ramlila
मूर्छित लक्ष्मण के पास करुण क्रंदन करते राम। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला लंकापुरी मैदान पर चल रही है। शनिवार को दिन में रामादल के लक्ष्मण और रावण दल के कुम्भकर्ण और मेघनाद नगर भ्रमण पर निकले। देर शाम लंका मैदान पर लीला में कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन हुआ। मेघनाद से युद्ध के दौरान लक्ष्मण को शक्ति लगी तो रामादल में शोक की लहर दौड़ गई। राम का करुण क्रंदन देखकर दर्शक भाव विह्वल हो गए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज निगम ने बताया कि रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुलते रविवार सुबह खड़े किए जाएंगे। शाम को रावण वध पर पुतले जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

झींझक में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की तरफ से जूनियर हाई स्कूल मैदान में रामलीला कराई जा रही है। शबरी मिलन, सीता खोज व राम सुग्रीव मिलन की लीला हुई। शबरी के भक्ति भाव से चखकर बेर खिलाने की लीला का मंचन देख दर्शक भाव विभारे हो गए। सिकंदरा कस्बे की रामलीला में शनिवार की रात रावण के कहने पर कुंभकर्ण को जगाया जाता है। कुंभकर्ण सीता हरण को गलत बताता है। रावण के कहने पर वह युद्ध के लिए तैयार होता है। खोजाफूल रामलीला में युद्ध की लीला का मंचन हुआ। कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कटियार, कोषाध्यक्ष भूरे बाजपेई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed