फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ramgopal yadavs' statement about rahul gandhi hug and wink in parliament

समाजवादी कुनबे के चाणक्य ने राहुल गांधी को लेकर कह दी ये बड़ी बात, पीएम पर भी साधा निशाना

Sun, 22 Jul 2018 07:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 22 Jul 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
ramgopal yadavs' statement about rahul gandhi hug and wink in parliament
राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने यहां कहा कि सदन में राहुल गांधी ने जो किया वह बचकानी हरकत थी। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। फिर भी पूरे हिंदुस्तान में गठबंधन होगा और भाजपा को पूरे देश से साफ कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले रामगोपाल यादव ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को एक चुनौती भी दे डाली।
विज्ञापन

ramgopal yadavs' statement about rahul gandhi hug and wink in parliament
राम गोपाल यादव
सपा महासचिव शनिवार को वर्मा तिराहे पर एक बैैंक्वेट हॉल का उद्घाटन करने आए थे। सपाइयों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा कि सदन में राहुल गांधी नरेंद्र मोदी से गले मिलने के बाद आंख मारने की जो हरकत की, वह उन्हें नहीं करनी चाहिए था। यह बचकानी हरकत है। गठबंधन तय करने का मामला राष्ट्रीय स्तर का है जिसे पार्टी तय करेगी। दावा किया कि 2019 के चुनाव में सपा 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी। गठबंधन पार्टी तय करेगी कि कितनी सीटें किसे देनी हैं। रामगापोल यादव ने कहा कि 2019 के चुनाव में खुद प्रधानमंत्री अपनी वाराणसी की सीट नहीं बचा पाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ramgopal yadavs' statement about rahul gandhi hug and wink in parliament
राम गोपाल यादव
सपा के राष्ट्रीय महासचिव से मिलने के लिए सपा कार्यकर्ताओं में अफरातफरी रही। राष्ट्रीय महासचिव होटल के एक कमरे में बैठे थे जब पत्रकारों को वार्ता के लिए बुलाया गया तो पत्रकारों के साथ कार्यकर्ता भी पहुंचने लगे। इस दौरान भीड़ बढ़ने से अफरातफरी मच गई। आलम यह रहा कि कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की हुई और सुरक्षा कर्मियों को व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। कमरे में रखे गुलदस्ते भी गिर गए। इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व सांसद राकेश सचान आदि समाजवादी पार्टी के नेता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed