{"_id":"62cbec5e1c46e707ba3c3275","slug":"ramgopal-made-a-big-statement-regarding-the-presidential-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: रामगोपाल यादव बोले- राष्ट्रपति चुनाव में हमारे साथ होंगे राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: रामगोपाल यादव बोले- राष्ट्रपति चुनाव में हमारे साथ होंगे राजभर
Mon, 11 Jul 2022 02:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:56 PM IST
सार
रामगोपाल यादव ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर कहें कुछ भी, लेकिन वह अंत में राष्ट्रपति चुनाव में हमारे साथ होंगे। कहा कि यदि अंतरआत्मा की आवाज पर सदस्यों ने वोट दिया तो यशवंत सिन्हा ही जीतेंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते प्रोफेसर रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति चुनाव में ओम प्रकाश राजभर हमारे साथ होंगे। यह बात सोमवार को इटावा जिले में सपा कार्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत करने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से कही। कहा कि ओम प्रकाश राजभर कहें कुछ भी, लेकिन वह अंत में राष्ट्रपति चुनाव में हमारे साथ होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि अंतरआत्मा की आवाज पर सदस्यों ने वोट दिया तो यशवंत सिन्हा ही जीतेंगे। कहा कि केंद्र सरकार के सांख्यकी मंत्रालय से मिल रहा करोड़ों रुपये ठेकेदार और अधिकारी पचा रहे हैं। यदि जांच करा ली जाए तो सब जेल में होंगे। आगे बुंलेदखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर कहा कि कुदरैल पर कट देने के लिए वह यूपीडा के मुख्य कार्यपालक और अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी से बात करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को हर जाति-धर्म के लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन