फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ramganesh was murdered for opposing witchcraft and abusing

Kanpur News: जादू टोना का विरोध करने व गालियां देने पर हुई थी रामगणेश की हत्या

Sat, 24 Oct 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 24 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ramganesh was murdered for opposing witchcraft and abusing
मूसानगर। थाना क्षेत्र के वाजपेयी पुरवा गुलौली में पिता के दरवाजे पर बैठने से नाराज दंपती सहित तीन लोगों ने बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पूछताछ में हत्यारोपियों ने रामगणेश के पिता पर घर के बाहर टोटका किए जाने और रामगणेश के गालियां देने पर चाकू मारकर हत्या कर देने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

मूसानगर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को टीम के साथ गुलौली-कुढ़वा गांव के बीच स्थित बगिया में छापा मारकर वाजपेयी पुरवा निवासी सत्यम कश्यप, राघवेंद्र उर्फ सेट्टी व उसकी पत्नी राधा को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपियों की निशानदेही पर बगिया के पास झाड़ियों से खून से सना चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामगणेश उर्फ राममोहन के पिता पन्नालाल नजरबंदी का काम करते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि सत्यम के बेटे की नजर लगने से मौत हो गई थी। इसकी वजह से वह लोग पन्नालाल से नाराज रहते थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार को पन्नालाल फिर से सत्यम कश्यप के दरवाजे पर बैठकर मंत्र पढ़ रहे थे। इससे सत्यम की पत्नी व दूसरे बच्चे की तबीयत खराब होने लगी। इसपर वह तीनों लोग पन्नालाल के घर गए और दोबारा दरवाजे पर न बैठने के लिए कहा तो रामगणेश गालियां देने लगा। विवाद बढ़ने पर राघवेंद्र व राधा ने रामगणेश को पकड़ लिया और सत्यम ने जेब से चाकू निकाल कर पेट में घोंप दिया। रात में रामगणेश की मौत की जानकारी हुई तो वह लोग बाहर भागने की फिराक में बगिया में छिपकर बैठ गए थे लेकिन पुलिस ने उनको पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
अधिक खून बहने से गई थी रामगणेश की जान
रामगणेश के शव का शुक्रवार को अकबरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। रिपोर्ट में अधिक रक्तस्राव से मौत होना पाया गया। पेट में चाकू अधिक गहराई तक घुस जाने से उसका लिवर भी फट गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर पत्नी रचना, बेटी पलक, बेटा श्रेयांश, मन्नू व परिजन रोने लगे। भाई हनुमान ने बताया कि मझला भाई गोविंद केरल में नौकरी करता है। उसके घर आने के इंतजार में शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। शनिवार को गोविंद के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
.................
राघवेंद्र और रामगणेश में थी मित्रता
ग्रामीणों ने बताया कि रामगणेश और राघवेंद्र एक ही फैक्टरी में काम करते थे। अधिकांश दोनों एक साथ ही फैक्टरी आते-जाते थे। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब भी थे। जबकि सत्यम भी नवीपुर में काम करता था। चाचा के दरवाजे पर बैठ जाने को लेकर रामगणेश की हत्या से लोग स्तब्ध हैं। चचेरे भाई प्रदीप ने बताया कि आरोपी हत्या के इरादे से चाकू साथ लेकर आए थे। आरोपियों ने पहले मारपीट की इसके बाद चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

..................
बयान....
टोना टोटका के आरोपों को लेकर हुए विवाद में रामगणेश की हत्या की गई थी। तीनों हत्यारोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से तीनों को जेल भेजा गया है। - राजीव सिरोही, सीओ भोगनीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed