फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ram Navami 2023, Dip of faith in Mandakin River, Taposthali will be illuminated with 11 lakh lamps

Ram Navami 2023: भक्त हैं भावविभोर! मंदाकिनी में आस्था की डुबकी...11 लाख दीपों से जगमग होगी तपोस्थली

Thu, 30 Mar 2023 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Mar 2023 11:38 AM IST
सार

Chitrakoot Deepotsav 2023: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में रामनवमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु सुबह से ही मंदाकिनी नदी में आस्थी की डुबकी लगा रहे हैं।  इस बार चित्रकूट में मंदाकिनी के तट पर 11 लाख दीए जलाए जाएंगे।

विज्ञापन
Ram Navami 2023, Dip of faith in Mandakin River, Taposthali will be illuminated with 11 lakh lamps
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भगवान श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट में रामनवमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर पर बड़े पैमाने में श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।  साथ ही, भगवान श्री कामदगिरि की पूजा अर्चना भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

इसके साथ ही रामनवमी को लेकर चित्रकूट के मठ मंदिरों को फूलों से सजाया गया है और रामलला के दोपहर 12:00 बजे बड़े ही धूमधाम से जन्म उत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और रामलला को भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन

राम जन्म उत्सव को लेकर चित्रकूट में जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इसके साथ ही रामघाट निर्मोही अखाड़ा से भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई है, जिसमें श्रद्धालु डीजे की धुन पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रशासन द्वारा राम घाट पर शाम को 11 लाख दीपक जलाकर राम जन्म उत्सव को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बता दें कि बीते दिनों डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में रामनवमी को चित्रकूट गौरव दिवस के रूप में मनाने के संबंध में समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई थी।

धर्मनगरी में जलाए जाएंगें 11 लाख दीपक
उन्होंने बताया था कि 30 मार्च रामनवमी को धर्मनगरी में 11 लाख दीपक जलाए जाएंगें। इस कार्य को आम जनमानस से जोड़ते हुए प्रत्येक घर में 11 दीपक जलाने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी लोग दीपक, बाती, तेल आदि की व्यवस्था स्वयं से करेगें।

शाम 7 से 7:30 बजे तक जलेंगे दीये
दीपक जलाने का समय सायं 7 से 7:30 बजे तक होगा। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे दीपकों की रोशनी दिख सके। बताया कि मठ, मंदिर, अखाड़ा 62 हजार, धर्मशाला, आश्रम 27300, होटल, लॉज 48300, सभासद, सामाजिक कार्यकर्ता 31500, सामाजिक संगठन 12600, व्यापारी समाज 40000 दीपक जलाएंगे।

1.51 लाख दीपक जलाएगा सद्गुरु संघ ट्रस्ट
सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के कार्यकर्ता 1 लाख 51 हजार दीपकों से रामनवमी के दिन भरतघाट, जानकीघाट, रघुवीर मंदिर, तुलसी मार्ग, जानकीकुंड के सतना मार्ग को जगमग करेंगे। डायरेक्टर डॉ. बीके जैन ने बताया कि चित्रकूट गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed