{"_id":"5c0408bdbdec2241ad18b1f1","slug":"ram-mandir-issue-should-resolve-by-court-said-anupriya-patel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से तय हो राम मंदिर का समाधान, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बही विकास की गंगा- अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट से तय हो राम मंदिर का समाधान, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बही विकास की गंगा- अनुप्रिया पटेल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 03 Dec 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उरई-जालौन जिले में केंद्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद ही राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए, ताकि देश में एक शांति का माहौल बना रहे। कोर्ट में सभी की आस्था है कोर्ट का जो निर्णय होगा, उसी के अनुसार राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह विवादित मुद्दा है और इसका निस्तारण न्यायालय से ही होना चाहिए। उन्होंने भाजपा से गंठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि गठबंधन में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। 2019 का चुनाव भाजपा के साथ ही लड़ा जाएगा। चुनाव के पहले ही सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा नेतृत्व से चर्चा की जाएगी।

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए विकास के मुद्दे को लेकर आएगा
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए विकास के मुद्दे को लेकर आएगा। पूरा चुनाव विकास के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा। कहा कि सरकार के कार्यकाल से सभी वर्ग संतुष्ट है। सरकार ने हर वर्ग को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया है। स्वास्थ्य बीमा योजना, फ्री गैस कनेक्शन, किसान बीमा इसका उदाहरण है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बही है। इसके बाद वह गल्ला मंडी परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में भी पहुंची। जहां उन्होंने गल्ला व्यापारियों की समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया व बीएसए राजेश कुमार से जिले में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली।