{"_id":"5a2c01634f1c1bc1678c0a81","slug":"ram-gopal-takes-charge-after-two-losses-in-akhilesh-s-leadership","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश नेतृत्व में दो चुनाव, दोनों में शिकस्त, अब 'चाणक्य चाचा' ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश नेतृत्व में दो चुनाव, दोनों में शिकस्त, अब 'चाणक्य चाचा' ने संभाला मोर्चा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 10 Dec 2017 08:11 AM IST
सार
takes charge after two losses in
विज्ञापन
राम गोपाल यादव, अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पार्टी को नई धार देने के लिए बीड़ा उठाया है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठित नई समाजवादी पार्टी के बाद हुए दो चुनाव और दोनों में मिली हार के बाद रामगोपाल यादव को ये जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अब नए सिरे से गठित हो रही है
राम गोपाल यादव
कानपुरः पहले विधानसभा फिर निकाय चुनाव में मुंह की खाने के बाद समाजवादी पार्टी अब नए सिरे से गठित हो रही है। नई सपा के गठन का जिम्मा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने लिया है। तय किया गया है कि पार्टी बूथ स्तर पर स्थायी एजेंट बनाएगी। इसी तरह पोलिंग स्टेशन अध्यक्ष का नया पद बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से इसे लेकर समीक्षा चल रही थी
राम गोपाल यादव, अखिलेश यादव
रामगोपाल ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को पत्र भेजकर इस संबंध में 20 तक सूची भेजने को कहा है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठित नई समाजवादी पार्टी के बाद दो चुनाव हुए, दोनों में ही पार्टी को शिकस्त मिली। पिछले कई दिनों से इसे लेकर समीक्षा चल रही थी। कहा जा रहा है कि पार्टी को दोनों चुनावों में मिली शिकस्त की वजह संगठन का वार्ड स्तर तक गठन सही तरीके से नहीं होना है।
पार्टी बूथ स्तर तक अपनी मजबूत पकड़ बनाना चाहती है
अखिलेश यादव
चर्चा है कि संगठन के नए सिरे से गठन के पीछे पार्टी बूथ स्तर तक अपनी मजबूत पकड़ बनाना चाहती है। अभी तक विधानसभा स्तर तक ही पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी है। शहर इकाई के अध्यक्ष फजल महमूद ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री का पत्र आ गया है। संगठन में नए फेरबदल को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। 10 को इस संबंध में पार्टी की बैठक बुलाई गई है। जिसमें विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों से सूची मांगी जाएगी। जिससे समय से नाम भेजे जा सकें।