फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   raju srivastav big statement on caa protest

देश के खिलाफ जो भी बोले बोरा ओढ़ाकर शुरू हो जाओ- राजू श्रीवास्तव 

Sat, 08 Feb 2020 08:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 08 Feb 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
raju srivastav big statement on caa protest
राज श्रीवास्तव, अन्नू अवस्थी, गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लोगों को जागरूक करने निकले हास्य अभिनेता और उप्र फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने मसवानपुर की जनता को अपने तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि देश का जो भी नागरिक है, उसको सीएए से कोई खतरा नहीं है लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो देश की खाते है और बजाते दूसरे की हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोग जहां भी मिल जाएं, बोरा ओढ़ा के शुरू हो जाओ। शनिवार को शिवकुमारी बालिका इंटर कॉलेज के पास स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही राजू श्रीवास्तव पहुंचे लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस पर वे बोले कनपुरिया लोग पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की भारत विरोधी हरकतों की वजह से उन्होंने पाकिस्तान में शो करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इस शो के लिए उन्हें लाखों रुपये मिल रहे थे। हास्य अभिनेता ने अपने खास चुटीले अंदाज से लोगों को खूब हंसाया। इससे पहले मंच पर आए टीवी कलाकार अन्नू अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भारत के हित में कोई फैसला लेते हैं, तो पाकिस्तान को बिना वजह चिनगा लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि इस समय जनगणना चल रही है, यदि कोई भी जानकारी गलत दी जाएगी, तो उसे वर्ष 2010 की जनगणना के अनुसार जो सुविधाएं मिल रही थीं, वह बंद हो सकती हैं। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र मैथानी व वीर अब्दुल हमीद के पुत्र भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed