{"_id":"5d90b9df8ebc3e013c6cbb50","slug":"rajdhani-express-stood-50-minutes-in-khaga-due-crack-in-railway-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पटरी चटकी होने की वजह से खागा में 50 मिनट खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस, रेलवे ने बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पटरी चटकी होने की वजह से खागा में 50 मिनट खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस, रेलवे ने बताई ये वजह
Mon, 30 Sep 2019 02:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
चटकी हुई पटरी
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में दिल्ली से हावड़ा जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12302) डाउन शनिवार की रात करीब 50 मिनट तक खागा स्टेशन पर खड़ी रही। इसकी वजह डाउन लाइन की पटरी का चटक होना बताया गया। ट्रैक मरम्मत करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
हालांकि रात में डाउन रूट पर अन्य ट्रेनें न होने से परिचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। रेल सूत्रों की मानें तो खागा से करीब आठ किमी. प्रयागराज की ओर कटोघन स्टेशन के पास डाउन लाइन से दिल्ली से हावड़ा जा रही राजधानी एक्सप्रेस गुजरने के कुछ मिनट पहले पीडब्लूआई के कर्मचारी देवशरन ने पटरी चटकी देखी और रेलवे प्रशासन को सूचना दी।
इसके बाद रेलवे प्रशासन ने राजधानी एक्सप्रेस को रात 10.20 बजे खागा स्टेशन पर रोक दिया। रात लगभग 11.10 बजे रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक सही किया। हालांकि रेलवे यातायात निरीक्षक खागा के गिरीश उपाध्याय ने बताया कि बारिश की वजह से कटोघन स्टेशन के पास सिग्नल लाल हो गया था। इस वजह से राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रुकी रही।