फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rajaram Verma murder case accused Raj Bahadur reaches court

Kanpur News: राजाराम वर्मा हत्याकांड में आरोपी राजबहादुर पहुंचा कोर्ट

Fri, 20 Mar 2026 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Rajaram Verma murder case accused Raj Bahadur reaches court
कानपुर। राजाराम वर्मा हत्याकांड में रेखा वर्मा की गिरफ्तारी के बाद आईआईटी कल्याणपुर निवासी राजबहादुर ने अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी पर जिला जज की अदालत में 25 मार्च को सुनवाई होगी। राजबहादुर को अपनी गिरफ्तारी की आशंका है।
विज्ञापन

राजाराम वर्मा की 22 दिसंबर 2021 को उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे नरेंद्र देव ने नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दिलनियाज उर्फ रेहान और रोहित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में अंकित यादव और रामखिलावन के नाम भी सामने आए। इन चारों के खिलाफ 22 मार्च 2022 को चार्जशीट दाखिल की गई थी। राजबहादुर और एनआरआई सिटी के मालिकों के खिलाफ जांच लंबित थी। सात सितंबर 2022 को मुकदमे में आरोप तय हो चुके हैं।
विज्ञापन

नरेंद्र देव ने 6 मई 2024 को कोर्ट में राजबहादुर और रेखा वर्मा को तलब करने की मांग की थी। पुलिस ने हाल ही में रेखा वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजबहादुर का कहना है कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। वह सिर्फ सहआरोपी रेखा वर्मा के विक्रय विलेख में गवाह है। उसने आरोप लगाया कि कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद पुलिस बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed