फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   raj bahadur chandel win election of teacher mlc election

शिक्षक एमएलसी चुनाव में राज बहादुर चंदेल ने मारी बाजी

Sat, 11 Feb 2017 02:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
raj bahadur chandel win election of teacher mlc election
डेमो
कानपुर नगर, देहात और उन्नाव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव राज बहादुर सिंह चंदेल ने 708 वोट से जीत लिया है। वह पांचवीं बार शिक्षक एमएलसी का चुनाव जीते हैं। 13 राउंड तक चली मतगणना में राज बहादुर को कुल 4283 वोट मिले। हेमराज सिंह गौर 3575 वोट पा सके। शिक्षक एमएलसी के चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी थे। 
विज्ञापन


शिक्षक एमएलसी की मतगणना शुक्रवार को दोपहर बाद शुरू हो सकी। इस चुनाव में 13785 वोट पड़े थे। इसमें से 310 वोट रिजेक्ट हो गए। 13475 वोटों की मतगणना कराई गई। पहले राउंड (प्रथम वरीयता) की मतगणना में ही राज बहादुर सिंह चंदेल ने 240 वोटों की बढ़त बना ली। यह बढ़त लगातार बनी रही। राज बहादुर सिंह चंदेल पिछले 24 सालों से शिक्षक एमएलसी हैं।
विज्ञापन


इसका कार्यकाल छह साल का होता है। शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी चौधरी रामवीर सिंह यादव की करारी हार हुई है। वह 1359 वोट ही पा सके। रामवीर पांचवें स्थान पर रहे हैं। श्रीकांत द्विवेदी तीसरे और ओम प्रकाश बागी चौथे स्थान पर रहे हैं। रामशंकर मुन्ना, विजय सिंह यादव, दिनेश कुमार गुप्ता, कुलदीप सिंह, हरिश्चंद्र दीक्षित, सदगुरु प्रसाद मिश्र, राजेश कुमार गौतम और ओम प्रकाश की भी करारी हार हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed