फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   raj babbar call to pramod jaiswal

हैलो! ‘मैं राजबब्बर बोल रहा हूं, सुबह खुशखबरी मिलेगी’

Wed, 01 Feb 2017 01:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
raj babbar call to pramod jaiswal
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर
 टिकट के लिए दिल्ली की दौड़ लगाने के बाद मायूस बैठे कई कांग्रेेसियों में उस समय जोश आ गया जब अचानक उनके पास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का फोन आया। प्रदेश अध्यक्ष ने 30 जनवरी की देर रात फोन करके कानपुर के राजाराम पाल, प्रमोद जायसवाल और नीतम सचान से कहा कि नामांकन के कागज तैयार कर लो, सुबह खुशखबरी मिलने वाली है।
विज्ञापन


31 को सुबह तीनों के पास फिर सूचना आई कि वे कचहरी पहुंचकर अपना नामांकन करा लें।बताया जा रहा है कि इन सभी को कुछ दिन पहले ही संकेत मिल गए थे, इसी वजह से उन्होंने पहले ही नामांकन फॉर्म मंगवा लिए थे। इतना ही नहीं देर रात व्हाट्सएप के जरिए अपने समर्थकों को भी इस बाबत सूचना दे दी गई और कहा गया कि वे सुबह नामांकन के जुलूस में पहुंचें। कुछ समर्थकों को तब पता चला, जब उनके नेता नामांकन स्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


कांग्रेस देहात इकाई अध्यक्ष नीतम सचान ने बताया कि उनके पास रात में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का फोन आया था कि अपने कागजात तैयार कर लो, सुबह तुम्हें खुशखबरी मिलेगी। रात भर उन्होंने अपने कागज पूरे किए और समर्थकों को भी सूचित किया। राजाराम पाल ने बताया कि प्रदेश इकाई से सूचना दी गई थी कि आपको सिंबल दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed