फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raise my salary... I can't make ends meet

Kanpur News: तनख्वाह बढ़ाओ... गुजारा नहीं होता

Sun, 17 May 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Raise my salary... I can't make ends meet
रनियां। तनख्वाह बढ़ाने के लिए मजदूरों का आंदोलन जारी है। शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र की कानपुर प्लास्टिक, आरएसपीएल लेदर और आरपी पॉलीपैक फैक्टरी के मजदूरों ने प्रदर्शन किया। आरपी पॉलीपैक फैक्टरी के मजदूरों ने तीन दिन में दूसरी बार प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि प्रशासन के समक्ष हुए समझौते को प्रबंधन मानने को तैयार नहीं है। इसके चलते उनको दोबारा प्रदर्शन करना पड़ा। वहीं कानपुर प्लास्टिक, आरएसपीएल लेदर फैक्टरी के प्रबंधन और प्रशासन के बीच वार्ता के बाद मजदूरों की मांगें मान ली गई। इसके बाद मजदूर काम पर लौट आए।
विज्ञापन

रनियां की फैक्टरियों का समय सुबह आठ और नौ बजे का है। शनिवार को सबसे पहले रायपुर स्थित कानपुर प्लास्टिक फैक्टरी में मजदूर आठ बजे फैक्टरी गेट पर पहुंच गए। करीब सवा आठ बजे मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा, शासन की ओर से लागू वेतन दिया जाए। सप्ताह में एक दिन अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर करीब 300 मजदूर अड़े रहे। सूचना पर सीओ संजय गुप्ता, सीओ संजय सिंह, भोगनीपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह व अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता की। इसके बाद मजदूरों को शासन से निर्धारित वेतन दरें पढ़कर सुनाई गईं। प्रबंधन ने कहा कि श्रमिकों की निर्धारित वेतन समेत सभी मांगें मान ली गई है। सुबह 11:40 बजे हड़ताल खत्म कर सभी मजदूर काम पर लौट गए। उमरन स्थित आरपी पॉलीपैक फैक्टरी में करीब 50 मजदूर दोबारा फैक्टरी गेट पर अपनी मांग उठाने लगे। मजदूर अखिलेश पाल ने बताया कि दो दिन पहले प्रदर्शन करने के बाद पुलिस के सामने प्रबंधन ने शासन की ओर से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी देने व अन्य मांगों को मानने की बात कही थी। अधिकारियों के वापस होते ही फैक्टरी प्रबंधन अपनी बातों से मुकर गया। मजदूर विनय ने बताया कि 14 मई को समझौता होने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई थी। इसके बावजूद सुबह के समय पर करीब 50 मजदूर फैक्टरी में काम करने के लिए आते हैं तो प्रबंधन की ओर से फैक्टरी बंद होने की जानकारी देकर लौटा दिया जा रहा है। इस पर मजदूरों ने दोबारा एक अप्रैल से फैक्टरी में किए गए काम की मजदूरी व ओवरटाइम के भुगतान करने व अन्य मांगों को मानने के लिए विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। पुलिस के आने के बाद फैक्टरी का गेट खोला गया।
विज्ञापन

विसायकपुर स्थित आरएसपीएल लेदर फैक्टरी में सुबह 10 बजे के करीब 40 से 50 मजदूर गेट पर शासन से निर्धारित वेतन की मांग करने लगे। हाईवे से गुजर रहे अधिकारियों ने भीड़ देख जानकारी ली। फैक्टरी प्रबंधन और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद मजदूरों की मांगे मानने के बाद सुबह 10:40 बजे पर मजदूर अपने काम में लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फैक्टरी प्रबंधन ने मजदूरों की मांगें मान ली है। शासन की ओर से निर्धारित मजदूरी और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

- अमित गौरव, एचआर, कानपुर प्लास्टिक
------------

पुलिस प्रशासन के सामने शासन की ओर से निर्धारित रेट लिस्ट गेट पर चस्पा की गई है। फैक्टरी आठ घंटे दो शिफ्टों में संचालित होगी। इस पर मजदूर राजी नहीं है। 12 घंटे काम करने और ओवरटाइम की मांग कर रहे हैं जबकि दोनों शिफ्टों में 16 घंटे ही फैक्टरी संचालित की जाएगी।

- अखिलेश सिंह, मैनेजर, आरपी पॉली पैक
------------

फैक्टरी प्रबंधन, ठेकेदारों के बीच वार्ता कर सभी श्रमिकों को शासन से निर्धारित वेतन देने की बात कही गई है। शनिवार को कानपुर प्लास्टिक फैक्टरी में मजदूरों को समझाने में करीब एक घंटा लगा जबकि आरपी पॉली पैक के मजदूराें को उनका वेतन दिलाने की बात कह शांत करा दिया गया। आरएसपीएल में मजदूरों को समझाया गया है। प्रबंधन ने सोमवार को रेट लिस्ट चस्पा करने की बात कही है। लगातार मजदूरों, उद्यमियों से वार्ता कर जागरूक किया जा रहा है।
- राम अशीष, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed