{"_id":"6450b18f7c532505990b417c","slug":"rain-wreaks-havoc-in-auraiya-raw-wall-collapses-farmer-dies-by-being-buried-under-debris-tehsildar-assures-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया में बारिश का कहर: भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर किसान की मौत, प्रशासन ने दिया मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में बारिश का कहर: भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर किसान की मौत, प्रशासन ने दिया मदद का भरोसा
Tue, 02 May 2023 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 02 May 2023 12:19 PM IST
सार
Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में तेज बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबने से किसान और चार बकरियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को मदद का हर संभव भरोसा दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुई तेज बारिश के बाद कच्चे मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर एक किसान और चार बकरियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, ब्योरानावलपुर निवासी शिवशंकर लाल (44) किसान था। सोमवार रात पत्नी राखी और बच्चों के साथ मकान के बाहर रखी झोपड़ी में सो रहा था। तड़के तेज बारिश के बाद कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबने से चार बकरियां मर गई, जबकि शिवशंकर लाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे से परिजनों में चीख पुकार मच गई। पत्नी और पड़ोसी घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी पर तहसीलदार अजीतमल हरिश्चंद्र भी पहुंचे। तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मदद का हर संभव भरोसा दिया है।
विज्ञापन