फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rain weather pleasant, relief from the heat

बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से राहत

Sat, 02 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rain weather pleasant, relief from the heat
बारादेवी चौराहे पर बारिश के दौरान गंतव्य को जाते लोग।  - फोटो : amarujala
कानपुर। उत्तर-पूर्व की हवाओं ने शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल दिया। तेज बारिश हुई और मौसम सुहाना हो गया। धूप से लोगों को राहत मिली है। आईआईटी के मौसम विज्ञान केंद्र ने एक सप्ताह का फोर कास्ट (पूर्वानुमान) जारी किया है। इसके मुताबिक अगले छह दिनों तक बारिश होगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य के आसपास रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम पांच बजे तक 23.2 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। इससे तेज धूप और गर्मी से निजात मिली। साथ ही वातावरण की नमी बढ़ गई। सुबह की नमी 69 फीसदी और दोपहर की नमी 70 फीसदी रिकार्ड हुई है। अधिकतम पारा 37 और न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस है। यह तापमान सामान्य की श्रेणी में आता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून ने दस्तक दे दिया है। अब बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में किसान बुआई, खाद डालने और कीट नाशक दवाओं के छिड़काव से बचें। मानसूनी बारिश कानपुर सहित सेंट्रल यूपी, बुंदेलखंड, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होगी।   
विज्ञापन

घर पर बिजली गिरी, उपकरण फुंके
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। बर्रा के तात्या टोपे नगर में शुक्रवार शाम बारिश के साथ बिजली गिरने से पांच घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। एक मकान की पाइप लाइन फट गई और दीवार भी दरक गई। तात्या टोपे नगर निवासी राजकुमार पाल ने बताया कि शाम करीब चार बजे कड़ाके के साथ बिजली गिरी, जिससे उनके घर का फ्रिज, पंखे, टीवी समेत अन्य उपकरण फुंक गए। बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि दो किलोमीटर दूर तक दहशत पसर गई। राजकुमार के मुताबिक उनके मकान की दीवार दरक गई और पाइप लाइन फट गई। इसी तरह चौधरी खान, दिलीप कटियार और दिनेश कुमार के घरों के भी बिजली उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed