Kanpur Rain: लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए रावण के पुतले, आयोजनों पर संकट
लगातार हो रही बारिश के कारण कानपुर में लगाए गए रावण के पुतले पानी की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पुतला दहन होगा या नहीं इसपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से शहर भर में जगह-जगह लगाए गए करीब 200 रावण के पुतले पानी की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सबसे पुराने रामलीला परेड में स्थापित रावण का पुतला भी जगह जगह से टूट गया है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से भविष्यवाणी की गई है कि बारिश अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है। शहर में 250 स्थानों पर रावण के छोटे-बड़े पुतले दहन किए जाने हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण गोविंद नगर रामलीला मैदान में रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले बारिश में जर्जर हो गए। साथ ही मैदान में पानी भर गया। रामलीला मैदान के मेले में लगी दुकानों में जलभराव हो गया है। साकेत नगर रामलीला मैदान में बारिश में क्षतिग्रस्त के बाद दशानन का पुतला जमीन पर गिर पड़ा।
इस समय होना है पुतला दहन
परेड : रात 9:30 बजे
गीतापार्क : रात 12:00 बजे
रावतपुर गांव : रात 11:00 बजे
आजाद नगर :रात 9:00 बजे
अर्मापुर : रात 9:30 बजे
छावनी रामलीला मैदान : रात 10:00 बजे
किदवई नगर : रात 10 बजे