{"_id":"6ab80aad5fedc6f3e7006a81","slug":"rain-havoc-most-parts-of-kanpur-inundated-water-enters-homes-and-shops-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: कानपुर के ज्यादातर हिस्से हुए जलमग्न, घरों-दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: कानपुर के ज्यादातर हिस्से हुए जलमग्न, घरों-दुकानों में घुसा पानी
Sat, 26 Sep 2026 11:50 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:50 PM IST
सार
गुरुवार रात से शनिवार तक हुई बारिश से शहर के ज्यादातर हिस्से हुए जलमग्न हो गए। सीसामऊ नाला ओवरफ्लो होने से खलासी लाइन, ग्वालटोली और वीआइपी रोड में जलभराव रहा।
विज्ञापन
बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान कई बार मूसलाधार बारिश होने से जलभराव ने शहर की रफ्तार रोक दी। जलनिकासी व्यवस्था जवाब देती दिखी और सड़कें गड्ढों के साथ पानी में डूब गईं। कई इलाकों में डेढ़ से दो फीट तक पानी भरने से घर-दुकानों में पानी घुस गया। पानी में छिपे गड्ढों और उखड़े पैचवर्क से दोपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हुए, जबकि ई-रिक्शा डगमगाते रहे। नालों के ओवरफ्लो होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
सीसामऊ नाला ओवरफ्लो होने से खलासी लाइन, ग्वालटोली, वीआईपी रोड में पानी भर गया। चावला मार्केट से नंदलाल चौराहा तक पानी ही पानी नजर आया और लोग दुकानों व घरों से पानी निकालते दिखे। सर्वोदयनगर में आरटीओ कार्यालय के अंदर तक पानी भर गया। मरियमपुर चौराहा भी जलभराव से घिरा रहा।
विज्ञापन
सीसामऊ नाला ओवरफ्लो होने से खलासी लाइन, ग्वालटोली, वीआईपी रोड में पानी भर गया। चावला मार्केट से नंदलाल चौराहा तक पानी ही पानी नजर आया और लोग दुकानों व घरों से पानी निकालते दिखे। सर्वोदयनगर में आरटीओ कार्यालय के अंदर तक पानी भर गया। मरियमपुर चौराहा भी जलभराव से घिरा रहा।
विज्ञापन
बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
शारदानगर में विधायक नीलिमा कटियार के आवास के पास जलभराव रहा। यशोदानगर, किदवईनगर, रामादेवी, आचार्यनगर, रायपुरवा, काकादेव, विजयनगर, जरौली, गुजैनी, कल्याणपुर, सिंहपुर से मैनावती मार्ग, केशवपुरम, नवीन मार्केट, चमनगंज में भी परेशानी रही। जरीब चौकी से गांधीनगर तक पानी भरने से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
गड्ढे, उखड़ा पैचवर्क और धंसी पुलिया बनी मुसीबत
देवकी चौराहा से डबलपुलिया वाले रास्ते में खुला गड्ढा बारिश में और खतरनाक हो गया। पनचक्की चौराहा पर भी गड्ढों से वाहन सवार परेशान रहे। कच्चा पैचवर्क उखड़ने और गिट्टी निकलने से दुपहिया वाहन व ई-रिक्शा डगमगाते दिखे। सीएम ग्रिड से जुड़ी पुराना सेल्स टैक्स रोड, स्वरूपनगर, बगिया क्रॉसिंग से केसा कार्यालय कल्याणपुर, विकास नगर से गुरुदेव चौराहा तक और कर्रही रोड का हाल भी बेहाल रहा। जलनिकासी न होने से लोग घरों में कैद रहे। नौबस्ता में समाधि पुलिया के पास दो साल पहले बनी सड़क की पुलिया की स्लैब शनिवार सुबह अचानक धंस गई। रास्ता बंद होने से लोगों को चक्कर काटकर निकलना पड़ा। पिछले दिनों नौबस्ता, त्रिवेदीनगर की पुलिया भी क्षतिग्रस्त हुई थी।

करीब 48 घंटे से लगातार बारिश की वजह से कुछ जगह जलभराव हुआ है। जहां भी ऐसी सूचना आ रही हैं, टीमें मौके पर जाकर गलीपिट की सफाई करा तुरंत पानी निकासी करा रही हैं। - अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त