{"_id":"57f5341f4f1c1baf2726f831","slug":"rain-gave-relief-farmers-face-bloom","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से कानपुर का ‘मौसम मस्ताना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से कानपुर का ‘मौसम मस्ताना’
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में देर शाम हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात हुई झमाझम बारिश से कानपुर का ‘मौसम मस्ताना’ हो गया। गर्मी से लोगों को राहत मिल गई दूसरी ओर किसान बारिश से खुश हैं। धान की फसली की अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है।
तेज धूप और भीषण गर्मी से बेहाल कानपुर के लोगों को बुधवार की शाम हुई झमाझम बारिश से राहत मिल गई। पानी गिरने और ठंडी हवाओं से मौसम खुशगवार हो गया वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी और उमस से बेहाल थे। बुधवार की शाम मौसम में आए बदलाव और देरशाम शुरू हुई बारिश से लोगों को दोनों परेशानियों से राहत मिल गई। बारिश के बाद मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध दुबे का अनुमान है कि हवाओं की दिशा बदलने की वजह से मौसम में बदलाव आया है। हवायें अगर ऐसी ही चलती रहीं तो तापमान में उठा-पटक जारी रहेगी और बारिश भी तेज होने की संभावना है।