{"_id":"6a19ecb2b7429f61450cef13","slug":"rain-brings-relief-from-heat-damage-to-harvested-mung-and-urad-crops-due-to-wetting-kanpur-news-c-220-1-akb1002-143409-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बारिश से गर्मी में राहत, मूंग-उर्द की कटी फसल भीगने से नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बारिश से गर्मी में राहत, मूंग-उर्द की कटी फसल भीगने से नुकसान
Sat, 30 May 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 30 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। तेज हवा संग गरज-चमक के साथ बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश ने नौतपा के ताप को कम कर दिया। 2.83 मिली मीटर बारिश से तापमान का पारा लुढ़क गया। बारिश से खेत में कटी पड़ी मूंग व उर्द की फसल को नुकसान है। कटाई-मड़ाई का काम रुक गया है। मौसम वैज्ञानिक दो जून तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जता रहे हैं। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।
जायद में मूंग व उर्द की फसल किसानों ने बोई है। अगेती फसल की कटाई किसान कर चुके हैं। कटी फसल खेत में मड़ाई के लिए एकत्र कर रखी गई है। इधर बृहस्पतिवार देर रात मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाएं चली और गरज-चमक के साथ रुक-रुककर कई बार हल्की बारिश हुई। इससे तापमान लुढ़क गया। रात में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि शुक्रवार को दिन का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
रात में हुई बारिश से मैथा, रसूलाबाद, बनीपारा, सिमरामऊ, जिनई, मिंडाकुआं, सरवनखेड़ा आदि क्षेत्र में खेत में कटी पड़ी मूंग व उर्द की फसल भीग गई। इससे मड़ाई का कार्य ठप हो गया। इधर खेत में तैयार फसल की कटाई भी रुक गई है। सैंथा निवासी राम बाबू साहू ने बताया कि खेत में दो बीघे मूंग की फसल कटी पड़ी है। बारिश से फसल भीग गई है। अब फसल न सूखने पर खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। मुक्तापुर निवासी राकेश पाल ने बताया कि तीन बीघे खेत की मूंग काट कर खलिहान में जमा है। शुक्रवार को मड़ाई होनी थी लेकिन बारिश में फसल भीग गई तो अब इसे फैलाकर सुखाने का जतन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रसूलाबाद के असालतगंज निवासी लालता प्रसाद व मलखानपुर निवासी जगत पाल ने बताया कि मूंग व उर्द की कटी पड़ी फसल बारिश में भीग गई है। अजय यादव और अर्जुन सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन पर चेतावनी संदेश मिला था। इसके बाद फसल को लेकर चिंता बढ़ गई। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया आगामी दो जून तक बदली छाए रहने और गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि की संभावना भी बनी है।