{"_id":"5eda9dfc8ebc3ee0a301a60c","slug":"rain-akbarpur-news-knp5639559135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोरदार बारिश से फसलों को लाभ, जगह-जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोरदार बारिश से फसलों को लाभ, जगह-जगह जलभराव
विज्ञापन
बारिश से चिरौरा गांव की गली में भरा पानी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। बारिश ने राहत के साथ लोगों के लिए आफत भी बढ़ा दी है। बरसात से फसलों को काफी फायदा हुआ है। लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल गया है। जलभराव से लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
गुरुवार पूरी रात अकबरपुर सहित जिले के अन्य हिस्सों में बारिश हुई। इससे गर्मी कम हो गई है। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि खेतों में पानी न भरने से मूंग, उर्द सहित सब्जी की फसलों को कोई नुकसान नहीं है। खेत में पानी भरने पर किसान तत्काल उसे निकाल दें। वहीं, रात भर हुई बारिश से अकबरपुर अंडर पास सहित जिला अस्पताल में जलभराव हो गया।
अस्पताल में तालाब सा नजारा देखने को मिल रहा है। जल निकासी का प्रबंध न होने से बारिश का पानी परिसर में भर गया। कस्बों सहित सहित ग्रामीण इलाकों में कच्ची व पक्की सड़कों पर भी पानी भरा रहा। इससे लोगों को निकलने के दौरान काफी दिक्कत हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने छह व सात जून को आसमान में हल्के बादल व तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। संवाद