{"_id":"5e9b51be8ebc3e76a421089f","slug":"rain-akbarpur-news-knp555908417","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से भींग गए खेतों में पड़े गेहूं के गट्ठर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से भींग गए खेतों में पड़े गेहूं के गट्ठर
विज्ञापन
खेत में रखे गेहूं के गट्ठे।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अचानक मौसम बदलने से जिले के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश हुई। इससे किसानों में चिंता देखने को मिली। खेत में पड़े गेहूं की गट्ठे भीग गए। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कहीं से भी फसलों में नुकसान की सूचना नहीं है।
लगातार धूप निकलने के बाद शुक्रवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा जाने के बाद शनिवार भोर बिजली गरजने के बाद बारिश होने लगी। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। इस समय खेतों पर फसलें पकी खड़ी हैं। कई जगहों पर किसानों की फसलें कटी चुकी हैं। शनिवार भोर पानी बरसने से किसान परेशान दिखे। सुबह होते ही किसान खेत पर पहुंचे।
वहां गट्ठर भीगे मिलने पर किसान मायूस हो गए। हालांकि कि कुछ देर बाद पानी बंद होने से किसानों ने राहत की सांस ली। वहीं जिले के सिकंदरा, राजपुर, पुखरायां की तरफ मौसम साफ रहा। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि कुछ देर हुई बारिश से फसलों को नुकसान नहीं हुआ है। न ही कहीं से नुकसान की सूचना आई है।
विज्ञापन
उधर, पुखरायां में शनिवार सुबह बारिश होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। खेतों में की जा रही गेहूं की फसल कटाई व मड़ाई में खलल पड़ गया। हांसेमऊ के नीरज सचान, कैलई के अबरार खां, गिरदौं के रामऔतार यादव, मुतैहरापुर के गुलाब यादव ने बताया कि बरसात होने से फसल कटाई रुक गई है। दिन में धूप निकलने से रविवार की सुबह से कटाई फिर शुरू हो जाएगी।