फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railways has changed the timing of 14 pairs of trains passing through Kanpur Central

बदले समय पर चलने लगीं 14 जोड़ी ट्रेनें, यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

Wed, 02 Dec 2020 11:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Dec 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Railways has changed the timing of 14 pairs of trains passing through Kanpur Central
सांकेतिक तस्वीर
रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरने वाली 14 जोड़ी ट्रेनों का समय एक दिसंबर से बदल दिया है। अब ये ट्रेनें बदले समय पर गुजरने लगी हैं। इसमें हावड़ा राजधानी, फरक्का, नीलांचल समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। अब यात्री अपनी ट्रेनों के समय के हिसाब से ही घर से स्टेशन जाएं।
विज्ञापन


- 02801-02802 पुरी नीलांचल एक्सप्रेस अब कानपुर सेंट्रल पर रात 10:05 के बजाय रात 10 बजे आकर दिल्ली जाएगी। वापसी में कानपुर सेंट्रल पर सुबह 3:55 बजे के बजाय सुबह चार बजे आएगी।
विज्ञापन


- 02823-02824 नई दिल्ली भुवनेश्वर एक्सप्रेस अब सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली जाएगी और वापसी में मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को दिल्ली से चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल पर सुबह 5:17 के स्थान पर 5:10 बजे आकर दिल्ली जाएगी। वापसी में रात 9:50 बजे के स्थान 9:45 बजे भुवनेश्वर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 02875-02876 पुरी आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस अब सप्ताह में मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को आएगी और जाएगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर शाम 4:58 के बजाय शाम 4:48 बजे आकर दिल्ली जाएगी। वापसी में दोपहर 12:30 के स्थान पर दोपहर 1:20 बजे आकर पुरी जाएगी।

- 02813-02814 आनंदविहार एक्सप्रेस अब शनिवार को दिल्ली जाएगी तो सोमवार को भुवनेश्वर को जाने के लिए चलेगी। यह ट्रेन भुवनेश्वर से चलकर कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 1:45 के स्थान पर दोपहर 1:20 बजे आकर दिल्ली जाएगी। वापसी में यह ट्रेन कानपुर में दोपहर 1:40 के स्थान पर 1:35 बजे आकर भुवनेश्वर जाएगी। 

- 02209-02210 भुवनेश्वर एक्सप्रेस भुवनेश्वर से हर बुधवार तो दिल्ली से हर शुक्रवार को चलेगी। दिल्ली जाने में इसके समय में कोई अंतर नहीं हुआ पर भुवनेश्वर जाने में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर शाम 5:48 के स्थान पर शाम 5:35 बजे आकर जाएगी।  

हावड़ा- नई दिल्ली राजधानी स्पेशल (02304/02302) हावड़ा से चलकर कानपुर सेंट्रल पर सुबह पांच मिनट बाद 4:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पांच मिनट पहले रात 9:40 की जगह 9:35 बजे पहुंचेगी। 

हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (02381/02382) हावड़ा से आते समय कानपुर सेंट्रल पर रात 12:02 बजे और वापसी में दिल्ली से आते समय रात 10:55 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पटना होकर चलने वाली हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (02381/02382) भी इसी समय चलेगी।

भागलपुर- आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस (02367/02368) भागलपुर से आते समय देर रात 1:25 बजे और आनंद विहार से आते समय कानपुर सेंट्रल पर शाम 6:25 बजे पहुंचेगी। 

सुल्तानपुर होकर चलने वाली मालदाटाउन दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस (03413/03414) मालदाटाउन से आते समय कानपुर सेंट्रल रात 9:20 बजे और दिल्ली से आते समय सुबह 5:40 बजे सेंट्रल आएगी। फैजाबाद होकर आने वाली फरक्का एक्सप्रेस (03483/03484) भी सेंट्रल पर इसी संशोधित समय पर पहुंचेगी।

चित्रकूट और पुष्पक एक्सप्रेस का भी समय बदला
जबलपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस अब कानपुर सेंट्रल से पहले निकल जाएगी लेकिन लखनऊ अपने निर्धारित समय से ही पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन सुबह आठ बजे आ जाती थी। दो दिसंबर से यह ट्रेन सुबह 7:25 बजे आएगी और 10 मिनट बाद छूटेगी। लखनऊ यह ट्रेन सुबह 9:25 बजे ही पहुंचेगी। लखनऊ से कानपुर आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस अब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रात 11:05 बजे आएगी और 10 मिनट बाद छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed