फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railways gave notice to vacate Rajiv Nagar Khanti

राजीव नगर खंती खाली करने को रेलवे ने दी नोटिस

Sun, 13 Sep 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Railways gave notice to vacate Rajiv Nagar Khanti
Railways gave notice to vacate Rajiv Nagar Khanti - फोटो : SHUKLGANJ
शुक्लागंज। राजीव नगर खंती में रहने वाले करीब तीन हजार परिवारों को एक बार फि र से खंती खाली करने के निर्देश रेलवे ने दिए है। रेलवे ने बीस सितंबर तक खुद ही कब्जा हटाने को कहा है, इसके बाद बलपूर्वक खंती से लोगों को हटाया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने शनिवार को मकानों में नोटिस भी चस्पा करा दी है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) रामनरेश ने शनिवार को डीआरएम के निर्देश पर गंगाघाट रेलवे स्टेशन के निकट स्थित राजीव नगर खंती में बसे मकानों की दीवारों पर नोटिस चस्पा कराते हुए क्षेत्रीय लोगाें को जानकारी दी कि रेलवे स्टेशन के निकट विभाग की कई बीघा जमीन पर लोगाें ने अनाधिकृत रूप से कब्जा कर बस्ती बना ली और बस्ती का नाम राजीव नगर खंती दे दिया। जबकि यह जमीन रेलवे की है और इनके कब्जे अवैध हैं।
विज्ञापन

ऐसे लोगों को बीस सितंबर तक का समय दिया जा रहा है। ताकि वह खुद ही बस्ती छोड़ दें नहीं तो 21 सितंबर को रेलवे बलपूर्वक अपनी जमीन खाली कराएगा। जिसकी जिम्मेदारी यहां पर रहने लोगाें की होगी। एसएसई रामनरेश ने बताया राजीव नगर खंती में रेलवे की करीब पांच बीघा से अधिक जमीन है। जिस पर करीब तीन हजार परिवार कच्चे-पक्के मकान बनाकर रह रहे है। बस्ती खाली कराने के लिए आरपीएफ के साथ ही सिविल पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में आईओडब्ल्यू शैलेंद्र कुमार का कहना है कि यहां पर हजारों की संख्या में परिवार निवास करते हैं पर जमीन रेलवे की है और इन्होंने कब्जा किया है। नोटिस के बाद भी न हटने पर विभाग खुद खाली कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बस रहे थे तब क्यों नहीं रोका
बस्ती में रहने वाले सुहैल, इलियास, मोनू, सोनू, आमना बेगम, राजीव ने बताया कि बीते कई वर्षों से हम लोग यहां बसे है। बताया कि हमारा बचपन भी यहीं बीता है। कई परिवार तो बीस से पच्चीस वर्ष से यहां निवास कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब हम कहां जाएं। लोगों ने बताया कि जिस वक्त लोग यहां बस रहे थे आखिरकार उस वक्त रेलवे विभाग कहां था। यदि उसी वक्त रोक लगा दी होती तो आज ऐसा समय ही न देखना पड़ता।
भूमाफिया ने बेच दी रेलवे की जमीन
राजीव नगर खंती की कई बीघा जमीन भूमाफिया ने औने-पौने दामों में लोगों को बेच दी। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि बीस से चालीस हजार रुपये में 50 से 70 गज की जमीन लोगाें ने सस्ती समझ कर खरीद ली थी। जिसे स्टांप पर बेचा गया। बताते चलें कि बेची गई जमीनों की कोई भी रजिस्ट्री कब्जेदारों के पास नहीं है।
नोटिस चस्पा होने के बाद मचा हड़कंप
रेलवे की नोटिस चस्पा होने के बाद राजीव नगर खंती में हड़कंप मचा है। यहां पर रहनेे वाले लोगों का सुकून छिन गया है। यहां रहने वाले लोगों ने अपना आशियाना छिनता देखकर लोकल नेताओं के पास चक्कर लगाना शुरू कर दिया है।

बस्ती खाली हुई तो आधे अपराध खत्म
शुक्लागंज कानपुर और उन्नाव सिटी के बीच स्थित है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण आसानी से अपराधी अपराध करने के बाद इसी बस्ती में शरण लेकर छिप जाता है। जिसे पुलिस भी नहीं पकड़ पाती। ऐसे कई अपराधी पुलिस ने पकड़े जिनके पते राजीव नगर खंती के निकले। आरपीएफ प्रभारी डी.के. शर्मा ने बताया कि बस्ती खाली हुई तो समझो नगर के आधे अपराध खत्म हो जाएंगे।

Railways gave notice to vacate Rajiv Nagar Khanti

Railways gave notice to vacate Rajiv Nagar Khanti- फोटो : SHUKLGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed