फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   railway track damaged in auraiya achhalda

यूपीः औरैया के पास फिर टूटी रेल पटरी, दिल्ली-कानपुर रूट डेढ़ घंटे प्रभावित

Thu, 03 Jan 2019 05:27 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 03 Jan 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
railway track damaged in auraiya achhalda
टूटी पटरी
यूपी के औरैया जिले में गुरुवार सुबह साम्हो व अछल्दा स्टेसन के बीच पटरी चटक गई। इस वजह से डेढ़ घंटे तक कानपुर दिल्ली रेलवे ट्रैक प्रभावित रहा। साम्हों व अछल्दा सेक्शन के बीच सुबह करीब 6 बजे पटरी चटकी थी। एक घंटे बाद भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस को सबसे पहले धीमी गति से गुजारा गया। पटरी चटकने के कारण सभी गाडिय़ां करीब एक घंटा लेट हो गईं।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार की सुबह अप लाइन पर साम्हो व अछल्दा सेक्शन के बीच में पटरी चटक जाने के कारण ट्रेनों का संचालन थम गया। करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा तथा भुवनेश्वर राजधानी व कानपुर शताब्दी समेत कई एक्सप्रेस टे्रनों को रोका गया। तकनीकि टीम द्वारा पटरी की मरम्मत किए जाने के बाद रेल यातायात शुरू हो सका। पूर्वा एक्सप्रेस व पीछे से आई कानपुर नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को रोका गया। साम्हो रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेलवे के तकनीकि कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और पटरी के ज्वाइंट को ठीक किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed