{"_id":"63520c3e382d1423a3560011","slug":"railway-runs-eight-special-trains-on-diwali-and-chhath-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रेलवे ने चलाईं आठ स्पेशल ट्रेनें, दिवाली पर जाने और वापस लौटने के लिए मिलेंगी सीटें, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रेलवे ने चलाईं आठ स्पेशल ट्रेनें, दिवाली पर जाने और वापस लौटने के लिए मिलेंगी सीटें, ये रही पूरी जानकारी
Fri, 21 Oct 2022 08:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 21 Oct 2022 08:47 AM IST
सार
दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे ने जरूरत के हिसाब से यात्रियों के बढ़ते लोड के मद्देनजर यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा पर लंबी वेटिंग के मद्देनजर आठ स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कन्फर्म सीटें मिल सकेंगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे ने जरूरत के हिसाब से यात्रियों के बढ़ते लोड के मद्देनजर यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें चलेंगी
दिल्ली-पटना (04072/71) 21 और 29 अक्तूबर को दोनों छोर से चलेगी।
नई दिल्ली-पटना (02250/49) 22, 25 और 27 अक्तूबर को दिल्ली से और 23, 26 अक्तूबर व एक नवंबर पटना से चलेगी।
दिल्ली-पटना (04018/17) 28 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी।
दिल्ली-भागलपुर (04058/57) 23 और 26 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी।
दिल्ली-भागलपुर 21 और 25 अक्तूबर को दिल्ली से और भागलपुर से 22 व 26 अक्तूबर को चलेगी।
दिल्ली-भागलपुर (04064/63) 22 अक्तूबर को दोनों ओर से चलेगी।
दिल्ली-भागलपुर (04036/35) 28 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी।
दानापुर-कोटा (09817/18) 22 और 27 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी।