{"_id":"5f2476368ebc3e418d7f3284","slug":"railway-akbarpur-news-knp5744090177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीचोबीच पिलर बनने से एक घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीचोबीच पिलर बनने से एक घंटे लगा जाम
विज्ञापन
झींझक क्रासिंग पर लगा जाम।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के झींझक क्रासिंग पर सिकंदरा-रसूलाबाद के बीच रोड पर ओवरब्रिज के लिए पिलर बनाए जा रहे हैं। इससे शुक्रवार को रेलवे क्रासिंग के पास एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान लोगों को परेशान होना पड़ा।
पिलर बनाने के लिए सड़क की खुदाई होने से रास्ता काफी संकरा हो गया है। सड़क किनारे बिजली के खंभे व तार लगे हुए हैं। त्योहारों के कारण लोगों का आवागमन अधिक हो रहा है। इस कारण एक साथ दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इस कारण शुक्रवार को झींझक रेलवे क्रासिंग के पास कई वाहन फंस गए और जाम लग गया। दोपहिया वाहन सवारों को निकलने तक की जगह नहीं मिली। इससे लोग काफी परेशान रहे। गेटमैन राहुल पाल व पीआरडी जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाकर जाम खुलवाया।
जाम में फंसे नसीरपुर के दीपक सिंह, परजनी के महेंद्र, झींझक के कुलदीप, औरंगाबाद के दीपू ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के काम के कारण रास्ता संकरा हो गया है। दोनों तरफ से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होने से अक्सर जाम लगा रहता है। इससे परेशानी होती है। सेतु निगम के जेई सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क किनारे अस्थाई रूप से सर्विस लेन बनाई गई है। विद्युत लाइन की शिफ्टिंग होनी है।