{"_id":"5c797ac9bdec22736c04dc0c","slug":"rail-track-fracture-on-down-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटकी पटरी देख राहगीर ने दी सूचना, चार घंटे कॉशन पर चलीं ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटकी पटरी देख राहगीर ने दी सूचना, चार घंटे कॉशन पर चलीं ट्रेन
Sat, 02 Mar 2019 12:02 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
चार घंटे कॉशन पर चलीं ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-लखनऊ डाउन रेलमार्ग पर पटरी में दरार आने से ट्रेनों को चार घंटे कॉशन पर चलाया गया। शाम चार बजे मरम्मत कार्य पूरा हो सका। शुक्रवाह दोपहर करीब 12:30 बजे उन्नाव जिले में लोकनगर रेलवे क्रॉसिंग से कानपुर की तरफ शराब मिल के पीछे खंभा संख्या 54 किलोमीटर के पास से निकल रहे एक राहगीर की नजर टूटी पटरी पर पड़ी।
राहगीर ने तत्काल कंट्रोलरूम को मैसेज कर इसकी जानकारी दी। मैसेज मिलते ही जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय व आरपीएफ एसआई हरिप्रताप सिंह के अलावा रेलपथ निरीक्षक विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान नीलांचल एक्सप्रेस को मगरवारा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। वहीं फिश प्लेट के ज्वाइंट पर हुए फ्रैक्चर पर आनन फानन दरार भरी गई। डाउन ट्रैक पर 30 किलोमीटर प्रतिघंटा का कॉशन लगाया गया।
इसके बाद नीलांचल एक्सप्रेस को सिग्नल दिया गया। करीब तीस मिनट तक ट्रेन मगरवारा में खड़ी रही। इस दौरान शाम चार बजे तक रायबरेली पैसेंजर, एलटीटी एक्सप्रेस, एलकेएम समेत अन्य ट्रेनों को कॉशन पर चलाया गया। रेलपटरी पर मरम्मत कार्य के बाद शाम 4:30 बजे से डाउन ट्रैक पर ट्रेनें रफ्तार में चलाई गईं।