{"_id":"5c44199dbdec224c8b1aea3f","slug":"rail-fractures-on-sunday-morning-near-jaitipur-triggered-a-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः उन्नाव के पास टूटी रेल पटरी, कानपुर-लखनऊ रूट डेढ़ घंटे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः उन्नाव के पास टूटी रेल पटरी, कानपुर-लखनऊ रूट डेढ़ घंटे प्रभावित
Sun, 20 Jan 2019 01:05 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में रविवार सुबह जैतीपुर के पास पटरी चटक गई। इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक प्रभावित रहा। जैतीपुर के पास सुबह रेल फ्रैक्चर की घटना ने खलबली मचा दी।
यहां पेट्रोलिंग कर रहे रेल पथ कर्मी की नजर फ्रैक्चर रेल पर पड़ी तो उसने जेई को बताया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोका गया। इंजीनियर रेल पथ को घटना की जानकारी दी गई।
डाउन ट्रैक (कानपुर से लखनऊ) पर सुबह 8 बजे जैतीपुर और हरौनी के बीच में सेमरा गांव के पास हुआ। ट्रैक को जांचने के बाद जूनियर इंजीनियर ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। ट्रैक मरम्मत के दौरान पुष्पक एक्सप्रेस को भी आउटर पर रोक दिया गया। रोकी गईं ट्रेनों को करीब सवा घंटा बाद कॉशन से गंतव्य को रवाना किया गया।