फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raid on tobacco businessman, Undisclosed income of Rs 80 crore found, seven years  accounts collected

तंबाकू कारोबारी पर छापा: 80 करोड़ की अघोषित आय मिली, सात साल का लेखाजोखा जुटाया, जारी रहेगी आंतरिक जांच

Tue, 05 Mar 2024 09:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Mar 2024 09:58 AM IST
सार

Kanpur News: तंबाकू कारोबारी की यहां चल रही आयकर की जांच पांचवें दिन समाप्त हुई। विभाग को फैक्ट्री, फार्म हाउस बनाने में काली कमाई लगाने के सुबूत मिले हैं। इसके अलावा 17 संपत्तियों के दस्तावेज, लग्जरी कारें और महंगी घड़ियां भी बरामद हो चुकी हैं। छह मुखौटा कंपनियों के जरिये काली कमाई को सफेद बनाने का खेल भी पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Raid on tobacco businessman, Undisclosed income of Rs 80 crore found, seven years  accounts collected
तंबाकू व्यवसायी पर आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा के प्रतिष्ठानों पर चल रही आयकर की जांच पांचवें दिन सोमवार रात को समाप्त हो गई। आयकर टीम को 70 से 80 करोड़ रुपये की अघोषित आय मिली है। इसके अलावा सात साल का ब्यौरा जुटाया गया है। इसके माध्यम से कारोबार, घर, फैक्ट्री आदि बनाने में काली कमाई के प्रमाण मिलने के बाद चल-अचल संपत्ति, निवेश की आंतरिक जांच जारी रहेगी।

विज्ञापन

आयकर के 50 से ज्यादा अधिकारियों की टीमों ने गुरुवार को बंशीधर श्रीराम फर्म के रामगंज-नयागंज स्थित कार्यालय, शक्करपट्टी स्थित होटल, आर्यनगर स्थित आवास के साथ ही यहीं पर बने तीन प्रतिष्ठानों और दिल्ली के वसंत विहार स्थित आवास, गुजरात के ऊंझा स्थित फैक्टरी, फार्म हाउस, बंगले में छापा मारा था। रामगंज में कारोबारी का पुराना कार्यालय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्म के संचालक केके मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा हैं। उनका बेटा शिवम मिश्रा कारोबार देखता है। सूत्रों ने बताया कि जांच में पता चला है कि तंबाकू कारोबारी की संपत्तियों में बड़े पान-मसाला कारोबारियों ने काली कमाई खपाई है। गुजरात के ऊंझा में बना फार्म हाउस, फैक्टरी, बंगला बनाने में बहुत बड़े पैमाने पर काल धन लगा है। तंबाकू कारोबारी बहुत बड़े स्तर पर कच्चे पर्चे पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन

फर्म केवल 25-30 करोड़ का टर्नओवर दिखाती रही
फैक्टरी में तैयार और कच्चा माल भी बड़े स्तर पर मिला है। फर्म केवल 25-30 करोड़ का टर्नओवर दिखाती रही है। इसके अलावा 17 संपत्तियों के दस्तावेज, लग्जरी कारें और महंगी घड़ियां भी बरामद हो चुकी हैं। छह मुखौटा कंपनियों के जरिये काली कमाई को सफेद बनाने का खेल भी पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed