मशीन खुलते ही मचा हड़कंप, पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के हसनगंज में पेट्रोलपंप के सर्किट में छेड़छाड़ मिलने पर 7 यूनिट सील कर दी गई। एसडीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है। उपजिलाधिकारी हसनगंज मनीष बंसल ने लखनऊ-बांगरमऊ रोड पर खपुरा मुस्लिमपुर के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के अग्रिम पेट्रोल पंप पर आकस्मिक छापा मारा। इससे यहां पर हड़कंप मच गया।
उन्होंने तुरंत पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री रोक दी। इसके बाद जांच शुरू की। साथ में मौजूद टेक्नीशियन ने पूरी मशीन खोल डाली। जांच पड़ताल के दौरान टेक्नीशियन को आठ सर्किट बोर्डों में से सात में छेड़छाड़ की जानकारी हुई। इसकी जानकारी जैसे ही एसडीएम को मिली तो उन्होंने बड़े पैमाने पर घटतौली होने की शंका पर तुरंत सातों यूनिट को सील करने के आदेश दिए। एसडीएम ने बताया कि छेड़छाड़ मिलने पर सात यूनिट को सील करा दिया गया है। पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
जिलाधिकारी से मिले आदेशों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में पूर्ति निरीक्षक के साथ भारत पेट्रोलियम के अधिकारी व टेक्नीशियन मौजूद रहे। सूत्रों की मानें सर्किट बोर्ड में तारों को इधर से उधर कर ऊपर से टेपिंग पाई गई। इसी कारण सर्किट बोर्ड में छेड़छाड़ की आशंका है। मालूम हो कि यह वहीं सर्किट बोर्ड हैं, जहां पर लखनऊ स्थित पेट्रोल पंपों में चिप लगाकर ग्राहकों को लूटा जाता था और यहां भी उसी सर्किट बोर्ड से छेड़छाड़ मिलने से घटतौली की आशंका बढ़ गई है।