{"_id":"5d63fbf68ebc3e93d228e5be","slug":"ragging-in-chandra-shekhar-azad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएसए में आधी रात सीनियर छात्रों ने जूनियर्स पर लोहे की रॉड, चाकू पत्थर से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएसए में आधी रात सीनियर छात्रों ने जूनियर्स पर लोहे की रॉड, चाकू पत्थर से किया हमला
Mon, 26 Aug 2019 09:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रावास से हंगामें के बाद बाहर आता छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में रविवार आधी रात फिर से जूनियर छात्रों पर सीनियर्स ने कातिलाना हमला कर दिया। हाथों में रॉड, चाकू और पत्थर लेकर जूनियर छात्रों के दो छात्रावासों में सीनियर्स ने जमकर बवाल और तोड़फोड़ की।
हमले के डर से एक जूनियर छात्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन साथियों ने उसे बचा लिया। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने बताया कि डीएसडब्ल्यू और रजिस्ट्रार से मिली रिपोर्ट के अनुसार सीनियर छात्रों ने बवाल जरूर किया है लेकिन किसी को चोट नहीं आई है। आत्महत्या के प्रयास की बात गलत है। डीएसडब्ल्यू को दो दिनों में जांच करने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
ताला तोड़कर अंदर घुसे, सुरक्षाकर्मी भागे
विश्वविद्यालय के आरएसआरबी और जेसी बोस हॉस्टल में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र रहते हैं। छात्रों ने बताया कि रविवार रात करीब ढाई बजे दोनों हॉस्टल पर सीनियरों ने हमला कर दिया। बवाली छात्र हाथों में लोहे की रॉड, पत्थर, चाकू जैसे कई हथियार थे।
पहले छात्रावास के बाहर से पथराव किया। हमला होते ही मौके से सुरक्षाकर्मी भाग खड़े हुए। इसके बाद सीनियर्स ने पत्थर और हथौड़े से हॉस्टल के गेट पर लगा ताला तोड़ दिया। बाहर रखीं कुर्सियां, मेज तोड़ डालीं। अंदर घुसते ही एक-एक कमरे को तोड़ने की कोशिश की। जूनियर्स को गालियां दे रहे थे।