फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rafel lene pahuche abhisek

story

Mon, 27 Jul 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
rafel lene pahuche abhisek
फ्रांस के मेरिनेक एयरपोर्ट पर हरदोई के संडीला निवासी विंग कमांडर अभिषेक (बाएं से पहले) से बात करत? - फोटो : HARDOI
हरदोई। दुनिया के शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में शुमार राफेल विमान फ्रांस से भारत के लिए उड़ान भर चुका है। खास बात ये है कि पांच राफेल विमान में से एक को विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी ला रहे हैं। अभिषेक हरदोई जनपद के संडीला कस्बे के मोहल्ला बरौनी के निवासी हैं।
विज्ञापन

संडीला निवासी अनिल त्रिपाठी जयपुर में रहते हैं। अनिल त्रिपाठी के बेटे अभिषेक एयर फोर्स में विंग कमांडर हैं। भारत ने जब राफेल डील की थी तो राफेल उड़ाने के लिए चुनिंदा विंग कमांडरों को प्रशिक्षण दिया गया था। इनमें बरौनी निवासी विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी भी शामिल थे। जब पांच राफेल विमान की डिलीवरी फ्रांस की ओर से भारत को किए जाने की तैयारी की गई तो पांच विंग कमांडर राफेल लेने के लिए भेजे गए। उनमें अभिषेक त्रिपाठी शामिल हैं। अभिषेक बचपन से लेकर अब तक कई बार संडीला के बरौनी स्थित पैतृक आवास पर आकर परिजनों के साथ समय बिता चुके हैं । सोमवार को फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने मेरिग्नेक हवाई अड्डे से विंग कमांडर अभिषेक को राफेल के साथ भारत के लिए रवाना किया। अभिषेक के परिजनों के मुताबिक राफेल लेकर वह अंबाला पहुंचेंगे।

पटाखे जलाकर खुशी मनाते विंग कमांडर अभिषेक के परिजन।

पटाखे जलाकर खुशी मनाते विंग कमांडर अभिषेक के परिजन।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed