{"_id":"6a9dd480fbc42a1a820ebee0","slug":"questions-on-synonyms-sandhi-viched-splitting-of-compound-words-and-spelling-proved-tricky-kanpur-news-c-362-1-ka11029-155897-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पर्यायवाची, संधि विच्छेद, वर्तनी के सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पर्यायवाची, संधि विच्छेद, वर्तनी के सवालों ने उलझाया
विज्ञापन
कानपुर। शहर के 28 केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा अध्यापक सेवा परीक्षा हुई। कुल 11,831 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7166 उपस्थित रहे। परीक्षा में इंजीनियरिंग से संबंधित सवाल आसान आए, लेकिन हिंदी में पर्यायवाची, संधि विच्छेद, वर्तनी के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। ईश्वर, ब्रह्मा और बकरा के पर्यायवाची का उत्तर जानने में परीक्षार्थियों के पसीने छूट गए। सामान्य ज्ञान के तीन-चार प्रश्न कठिन थे।
पहली पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे में राहत दिखी। बताया कि रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र न बहुत कठिन रहा और न ही आसान। सवालों का स्तर मध्यम रहा। सामान्य हिंदी के तहत संधि, समास, उपसर्ग-प्रत्सय, वर्तनी, कारक, पर्यायवाची और विलोम शब्दों से जुड़े सवाल पूछे गए। अनेकार्थी शब्द, मुहावरे और लोकोत्तियों पर भी प्रश्न रहे। विस्मरण का संधि-विच्छेद, कनिष्ठ की शुद्ध वर्तनी ओर वेणु का अर्थ पूछकर अभ्यर्थियों की भाषा संबधी पकड़ परखी गई। मुझे यहां जाना पड़ता है, वाक्य में पड़ता किस प्रकार की क्रिया है, जैसे व्याकरण के सवाल पूछे गए।
अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। राजकीय इंटर कॉलेज भौंती प्रतापपुर में सबसे कम उपस्थिति रही। यहां 260 में केवल 117 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 143 अनुपस्थित रहे। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक विकास नगर में 480 में से 198 अभ्यर्थी उपस्थित ओर 282 गैरहाजिर रहे। माल रोड स्थित एलपी इंटर कॉलेज में छात्रों की संख्या को लेकर कंट्रोल रूम से पूछताछ आने पर वहां पुलिस कर्मियों और स्टाफ में कुछ देर में खलबली मच गई। हालांकि मिलान सही होने पर सभी ने राहत की सांस ली।