फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PWD will build a sloped drain on the under construction road of Airport Road

Kanpur News: एयरपोर्ट रोड की निर्माणाधीन सड़क पर पीडब्ल्यूडी बनवाएगा ढालदार नाली

Tue, 09 Sep 2025 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
PWD will build a sloped drain on the under construction road of Airport Road
कानपुर। पीडब्ल्यूडी को शेखपुर गांव के पास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की नहर का पानी सड़क पर बहता देख ढालदार नाली (केडी ड्रेन) बनाने की सुध आई। नहर की तरफ नाली निर्माण शुरू करा दिया है, जबकि सड़क के दूसरी तरफ पहले से ही नाली बनाई जा रही है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड - दो) जाजमऊ से बाजिदपुर, शेखपुर होते हुए एयरपोर्ट तक नई सड़क बना रहा है। निर्माण लागत 42 करोड़ रुपये है। बाजिदपुर से शेखपुर, जाना होते हुए एयरपोर्ट की तरफ बनाए जा रहे इस मार्ग के किनारे-किनारे एरिगेशन चैनल (नहर) है। बाजिदपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शोधित पानी इसी नहर के माध्यम से सिंचाई के लिए भेजा जाता है। यह नहर 20 से ज्यादा स्थानों से टूटी है। अक्सर ओवरफ्लो भी होती रहती है। इसकी वजह से प्लांट का पानी निर्माणाधीन सड़क पर फैल रहा है जिससे सड़क पर गड्ढे होने लगे हैं। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-दो के अधिशासी अभियंता अखंडेश्वर प्रसाद ने बताया कि नगर निगम और जल निगम को नहर की मरम्मत कराने के लिए पत्र लिखा था, पर उन्होंने मरम्मत नहीं कराई। नहर की वजह से भविष्य में भी दिक्कत हो सकती है। इसके मद्देनजर सड़क के किनारे नजर की तरफ केसी ड्रेन बनवाई जा रही है इसे सड़क के किनारे बने चैंबरों से जोड़ा जाएगा, ताकि यदि नहर से पानी बहे तो नाली से होकर मैनहोलों में चला जाए। सड़क के दूसरी तरफ पहले से ही नाली बनाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed