{"_id":"68af7322bb48ef1fc100df3f","slug":"purnachandra-jaipuria-cantt-dps-azadnagar-and-kalyanpur-won-in-football-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-129968-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फुटबॉल प्रतियोगिता में पूर्णचंद्र, जयपुरिया कैंट, डीपीएस आजादनगर और कल्याणपुर जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फुटबॉल प्रतियोगिता में पूर्णचंद्र, जयपुरिया कैंट, डीपीएस आजादनगर और कल्याणपुर जीते
विज्ञापन
पूर्ण चंद्र विद्या निकेतन में फुटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल बर्रा-2 में चल रही अंतर पब्लिक स्कूल आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे दिन बुधवार को क्वार्टरफाइनल मैच हुए। इसमें पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन, जयपुरिया स्कूल कैंट, डीपीएस आजादनगर और डीपीएस कल्याणपुर ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने हेलिजर बार्डन स्कूल को 4-0 से मात दी। देवा ने दो, आदित्य व अजितेष ने एक-एक गोल किया। दूसरे मैच में जयपुरिया स्कूल कैंट ने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल को 2-1 से हराया। इसमें आरिब, अब्दुल्ला ने एक-एक गोल किया।
तीसरे मैच में डीपीएस आजादनगर ने सर सैयद स्कूल को 3-0 से पराजित किया। जीत में सात्विक, अदान व यूसुफ ने एक-एक गोल किया। चौथे मैच में डीपीएस कल्याणपुर ने केडीएमए बर्रा को 2-0 से हराया। इसमें ओजशोम व आरव ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
जीत के साथ चारों विजेता टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल और फाइनल मैच गुरुवार को खेला जाएगा। मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, डीपी थापा, शरद जायसवाल, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।