फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   punjab police take away mukhtar ansari

बाहुबली मुख्तार अंसारी को ले गई पंजाब पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 22 Jan 2019 08:29 AM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 22 Jan 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
punjab police take away mukhtar ansari
मुख्तार अंसारी
बांदा जिले पिछले वर्ष से जेल में निरुद्ध बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब के मोहाली जनपद की कोर्ट में पेश करने के लिए सोमवार को पंजाब पुलिस यहां से लेकर रवाना हो गई। साथ में बांदा पुलिस का फोर्स भी गया है।
विज्ञापन


पता चला है कि विधायक का कोई केस मोहाली में भी विचाराधीन है। पेशी में हाजिर न होने पर वहां की अदालत ने वारंट जारी कर दिया था। इस वारंट और यूपी में चल रहे मुकदमों से संबंधित अदालतों की अनुमति पत्र के साथ पंजाब पुलिस सुबह यहां जिला जेल पहुंची और कानूनी औपचारिकताओं के बाद जेल प्रशासन ने विधायक को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


साथ में बांदा पुलिस के एक क्षेत्राधिकारी, दो उप निरीक्षक और लगभग दो दर्जन कांस्टेबल साथ भेजे गए हैं। विधायक को वज्रवाहन में ले जाया गया है। पुलिस के पांच अन्य वाहन भी साथ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed