{"_id":"5d08abf28ebc3e6e922dc4e8","slug":"punjab-national-bank-shifting-their-birhana-road-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पीएनबी बिरहाना रोड शाखा को बंद करने का मामला, गुपचुप शिफ्ट हो रहे खाते, संगठन ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पीएनबी बिरहाना रोड शाखा को बंद करने का मामला, गुपचुप शिफ्ट हो रहे खाते, संगठन ने जताया विरोध
Tue, 18 Jun 2019 03:08 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Jun 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
गुपचुप शिफ्ट हो रहे खाते, संगठन ने विरोध जताया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) प्रबंधतंत्र की ओर से बिरहाना रोड शाखा को माल रोड, नयागंज और रतनलाल नगर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया के विरोध में अधिकारियों और कर्मचारियों के संगठन ने सोमवार को एक बार फिर क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
आंदोलन के संयोजक अनिल मिश्रा ने कहा कि जब तक शाखा बंदी का आदेश वापस नहीं लिया जाता, धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के मंत्री संजय त्रिवेदी ने प्रबंधतंत्र पर मनमानी का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि इतना बड़ा फैसला लिया गया और अधिकारियों और कर्मचारियों की एसोसिएशन को सूचना तक नहीं दी गई। संगठन को समाचार पत्र के जरिये सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधतंत्र गुपचुप तरीके से खातों को शिफ्ट कर रहा है लेकिन इसकी सूचना सार्वजनिक नहीं की जा रही।
विज्ञापन
यह तरीका खाताधारकों को धोखा देने जैसा है। विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश गुप्ता और मंत्री सुधीर सोनकर, राजकुमार, डीपी सिंह, आरके बाजपेयी, प्रदीप राय, रमाकांत पांडेय, मोहम्मद फाजिल आदि रहे।