फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pulkit got second in up of see examination

बीटेक प्रवेश परीक्षा में शहर के पुलकित को यूपी की दूसरी रैंक

Thu, 21 May 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 21 May 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
pulkit got second in up of see examination
सरकारी, गैर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए हुई राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एसईई) 2015 में किदवई नगर के पुलकित कपूर ने बीटेक प्रवेश परीक्षा में यूपी में दूसरी रैंक हासिल की है। वह सिटी टॉपर भी हैं।
विज्ञापन


एमसीए में जूही बारादेवी की रोशनी अग्रवाल ने 308 मार्क्स हासिल करके यूपी में दूसरी रैंक हासिल की है। वहीं पनकी की कृतिका श्रीवास्तव ने बैचलर ऑफ फैशन एंड डिजाइनिंग (बीएफएडी), बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएमसीटी) और बीएफए में यूपी टॉप किया है।
विज्ञापन


पुलकित को पहली रैंक पाने वाले फिरोजाबाद के समर्थ कपूर के बराबर 600 में से 556 मार्क्स मिले हैं लेकिन मैथ में कुछ मार्क्स कम होने के कारण उन्हें एक रैंक नीचे खिसकना पड़ा है। यदि मैथ के मार्क्स बराबर या ज्यादा होते तो पुलकित को पहली रैंक मिलती और वह यूपी टॉपर हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी दूसरी रैंक हासिल करके पुलकित ने शहर का मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने बुधवार को एसईई के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। बीटेक की टॉप-10 की सूची में एक स्टूडेंट पुलकित को ही जगह मिली है। पनकी की कृतिका श्रीवास्तव ने बीएफएडी, बीएचएमसीटी और बीएफए में यूपी टॉप किया है।

उनकी यूपी रैंक वन है। ये प्रवेश परीक्षाएं एक तरह की होती हैं, जिनमें शामिल होकर कृतिका ने श्रेष्ठता साबित की है। एमसीए की टॉप-10 की सूची में शहर के तीन मेधावी हैं। जूही बारादेवी की रोशनी अग्रवाल ने 308 मार्क्स हासिल करके यूपी में दूसरी रैंक हासिल की है। वह एमसीए में सिटी टॉपर भी हैं।

एमसीए लेटरल (सेकेंड ईयर में एडमिशन के लिए) में किदवई नगर की आयुषी माहेश्वरी ने पहली रैंक हासिल करके यूपी टॉप किया है। लेटरल इंट्री के टॉप-10 की सूची में दो और स्टूडेंट शामिल हैं।


बी आर्किटेक्ट एमबीए और एमएएम की प्रवेश परीक्षा में भी शहर के मेधावियों का दबदबा है। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने अच्छी रैंक हासिल करके अच्छे तकनीकी, प्रबंधन संस्थान में एडमिशन का दावा मजबूत किया है।
  
ये हैं कोर्स, उनके टॉपर्स और यूपी रैंक

एमसीए
रोशनी अग्रवाल  दूसरी रैंक
गौरव कालरा 7वीं रैंक
प्रगति अरोड़ा 10वीं रैंक


एमसीए लेटरल इंट्री
आयुषी माहेश्वरी पहली रैंक
अंजलि पोद्दार  3 रैंक
दीक्षा शुक्ला 8वीं रैंक

एमबीए
अंकित सिंह जादौन 7वीं रैंक 
रवि पाठक   8वीं रैंक

बी. आर्किटेक्ट
आशुतोष चौरसिया 2 रैंक
आरुषी सिंह 8वीं रैंक

एमएएम
आकाश शुक्ला  7वीं रैंक
अर्पित वर्मा  9वीं रैंक

बीएफए
कृतिका श्रीवास्तव 1 रैंक

बीएफएडी
कृतिका श्रीवास्तव  1 रैंक
 
बीएचएमसीटी
कृतिका श्रीवास्तव 1 रैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed