{"_id":"5835bf614f1c1b242413bdfc","slug":"pukrayan-train-accident-body-identified-from-through-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुखरायां रेल हादसा: सोशल मीडिया पर फोटो देखकर हुई पूजा की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरायां रेल हादसा: सोशल मीडिया पर फोटो देखकर हुई पूजा की शिनाख्त
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां में हु्ए दर्दनाक रेल हादसे की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां रेल हादसे के बाद जिन मृतकों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी थी, अब उन लाशों के दावेदार भी सामने आ रहे है। यह संभव हो पाया सोशल मीडिया की मदद से। दरअसल अज्ञात बताए जा रहे शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी।
बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जौनपुर निवासी मनोज पांडेय व वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि इंदौर-पटना एक्सप्रेस से भाई रवींद्र पांडेय, बहू पूजा पांडेय, बच्चे ऋषभ व आदर्श उर्फ अंश भोपाल से उन्नाव जा रहे थे। रविवार को रेल हादसे में भाई रवींद्र व ऋषभ (10) की मौत हो गई। आदर्श (04) गंभीर रूप से घायल था। उसे पुखरायां के देवीपुर स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया था।

पूजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट अकबरपुर कोतवाली में थी दर्ज
पुखरायां रेल हादसे के शिकार मृतकों की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
लेकिन पूजा (30) की काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नही चला। उन्होंने 21 नवंबर को पूजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट अकबरपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी। बुधवार को सोशल मीडिया व टीवी पर अज्ञात शवों की फोटो देखने पर उन्होंने पूजा की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम हाउस में जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद मृतका पूजा के पिता रामजी उपाध्याय निवासी आजमगढ़ का ब्लड डीएनए सैंपल के लिए सुरक्षित रखने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।