{"_id":"5b87e8f242c79246382d003d","slug":"puchchoo-kanpuriya-shooting-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की भाषा शैली देश भर में मशहूर, यहां मुंबई की टीम कर रही ‘पुच्चू कनपुरिया’ की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की भाषा शैली देश भर में मशहूर, यहां मुंबई की टीम कर रही ‘पुच्चू कनपुरिया’ की शूटिंग
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:45 AM IST
सार
- सोशल मीडिया पर तीन करोड़ से ज्यादा लाफिंग कलर्स एंटरटेनमेंट के फालोवर्स
-गंगा बैराज, मोतीझील, स्वरूप नगर समेत तमाम लोकेशन पर सीन किए गए शूट
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर तीन करोड़ से ज्यादा लाफिंग कलर्स एंटरटेनमेंट के फालोवर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दो दिन शहर की अलग-अलग जगहों पर मुंबई से आई लाफिंग कलर्स की टीम ने अपना कानपुर स्पेशल वीडियो शूट कर रही है। कनपुरिया स्टाइल से मशहूर हुए पुच्चू कनपुरिया यानि गौरव सागर निगम ने इस शो को होस्ट करते हुए कनपुरियों को खूब गुदगुदाया। यह शो जल्द ही लाफिंग कलर्स के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर रिलीज किया जाएगा।
शहर के गंगा बैराज, मोती झील, ग्रीन पार्क, स्वरूप नगर, नवीन मार्केट, गोविंद नगर, मॉल रोड, परमट घाट, काकादेव कोचिंग मंडी आदि इलाकों में पहुंची टीम ने लोगों से कानपुर को लेकर खास बातचीत का वीडियो शूट किया है। लाफिंग कलर्स के क्रिएटिव डायरेक्टर राहुल गुप्ता और राइटर सौरभ लुधानी ने बताया कि कानपुर की भाषा शैली और यहां के लोगों का अंदाज मुंबई ही नहीं पूरे देश में मशहूर हो रहा है।
विज्ञापन
शहर के गंगा बैराज, मोती झील, ग्रीन पार्क, स्वरूप नगर, नवीन मार्केट, गोविंद नगर, मॉल रोड, परमट घाट, काकादेव कोचिंग मंडी आदि इलाकों में पहुंची टीम ने लोगों से कानपुर को लेकर खास बातचीत का वीडियो शूट किया है। लाफिंग कलर्स के क्रिएटिव डायरेक्टर राहुल गुप्ता और राइटर सौरभ लुधानी ने बताया कि कानपुर की भाषा शैली और यहां के लोगों का अंदाज मुंबई ही नहीं पूरे देश में मशहूर हो रहा है।
विज्ञापन
कनपुरियों को खूब मजा भी दिलाया
गंगा बैराज, मोतीझील, स्वरूप नगर समेत तमाम लोकेशन पर सीन किए गए शूट
यही वजह रही कि टीम ने कानपुर आकर शूटिंग करने का फैसला किया। शूट के दौरान जहाँ पुच्चू कनपुरिया ने अपने भोकाली अंदाज में खूब रंग जमाया तो वहीं अपने सवालों से भी कनपुरियों को खूब मजा भी दिलाया। शूट में स्थानीय कलाकार बाबू खान, गोविंद गुप्ता, कलीम, डीओपी संदीप कुमार शामिल रहे। लाफिंग कलर्स के फाउंडर राजेश शर्मा ने बताया कि लाफिंग कलर्स सोशल मिडिया में एशिया का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बन चूका है जिसके 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जल्द ही वह कानपुर में और भी कॉमेडी वीडियो शूट करने वाले हैं।