फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   publicity at home through social media

प्रचार के साथ दुष्प्रचार, सोशल मीडिया पर छिड़ी वार

Wed, 15 Feb 2017 03:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 15 Feb 2017 03:18 PM IST
सार

- प्रचार के साथ दुष्प्रचार पर भी पलटवार कर रहे पार्टियों के आईटी सेल
- सोशल नेटवर्किंग साइट के हर माध्यम का हो रहा इस्तेमाल

विज्ञापन
publicity at home through social media
डेमो

विस्तार

यूपी चुनाव में समय कम है और काम बहुत ज्यादा। प्रत्याशी घोषित होने में देरी के चलते सभी पार्टियों के प्रत्याशियों को प्रचार के लिए भरपूर समय नहीं मिल पाने की कसक सता रही है। इसकी भरपाई के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने आईटी सेल को सक्रिय कर दिया है। आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं को कई-कई शिफ्टों में बांटकर 24 घंटे प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए कांग्रेस मुख्यालय में आईटी सेल बनाया गया है। इसकी कमान विशेष रूप से युवा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। यह युवा गठबंधन प्रत्याशियों का प्रचार करने के साथ ही सोशल मीडिया पर विरोधी दलों की ओर से चलाए जा रहे अभियानों पर भी निगाह रखती है। कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के उपाध्यक्ष अमिताभ मिश्रा ने बताया कि सोमवार को दोपहर को ही सोशल साइटों पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मंच पर सिगरेट पीते दिखाती तस्वीर वायरल हुई। यह विरोधी दल की ओर से फोटोशॉप की मदद से बनाई गई थी।

विज्ञापन

 

चुनाव करीब आते ही सोशल मीडिया पर जबर्दस्त प्रचार

publicity at home through social media
डेमो

इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए हमने उसी मंच और मौके की सही तस्वीर वायरल कर दी। मीडिया सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं का फोकस युवाओं पर है। भाजपा का आईटी सेल चुनाव के काफी पहले से सक्रिय है। चुनाव करीब आते ही सोशल मीडिया पर भाजपाइयों ने जबर्दस्त प्रचार छेड़ रखा है। सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए तीन स्तर पर आईटी सेल बनाए गए हैं। क्षेत्रीय कार्यालय, उत्तर और दक्षिण कार्यालयों में बनाए गए आईटी सेल से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र कवर किया जाता है।


क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय ने बताया कि मीडिया सेल में 40 लोगों की टीम काम कर रही है। पार्टी की नीतियों, प्रत्याशियों की जानकारियों को युवाओं के साथ हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों की भी निगहबानी हो रही है। बसपा का आईटी सेल नहीं बसपा का जिला स्तर पर आईटी सेल नहीं है। प्रदेश स्तर पर आईटी सेल चल रहा है। विधानसभा स्तर पर प्रत्याशियों ने जरूर अपने ग्रुप बना रखे हैं। इनके जरिए पार्टी की नीतियों और प्रत्याशियों के बारे में प्रचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed