{"_id":"678ab09edf4b8428480a79ff","slug":"public-works-department-team-demarcated-the-four-lane-road-kanpur-news-c-220-1-akb1002-121796-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फोर लेन मार्ग के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम ने किया सीमांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फोर लेन मार्ग के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम ने किया सीमांकन
Sat, 18 Jan 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। नबीपुर-गजनेर मार्ग पर नबीपुर से तिलौंची तक चार लेन सड़क बनाई जानी है। लोक निर्माण विभाग की टीम ने शुक्रवार को सड़क सीमा का चिह्नांकन किया। सड़क सीमा वाले क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई है।
नबीपुर से तिलौंची तक 3.6 किमी. लंबाई में सड़क चार लेन बनेगी। शासन की ओर से 42 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण को मंजूरी दी गई है। पहली किस्त जारी की गई है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से सीमांकन कार्य की शुक्रवार से शुरुआत की गई। तिलौंची रेलवे क्रासिंग फाटक से नबीपुर के बीच औद्योगिक क्षेत्र के अन्तर्गत यह सड़क आती है। कई जगह सड़क उखड़ी होने से उद्यमियों को दिक्कत हो रही थी। यह सड़क चौड़ी होने से आवाजाही सुगम होगी।
सड़क सीमा में लगे बिजली पोल हटाए जाएंगे ताे वहीं हरे पेड़ काटे जाएंगे। सड़क बनाने के बाद बची जगह पर वन विभाग हरियाली उगाएगा। बिजली पोल पीछे की ओर शिफ्ट होंगे। लोक निर्माण विभाग की टीम ने पैमाइश पर निशान लगाए। कुछ जगह पर खूंटे लगाए गए हैं। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 1 के सहायक अभियंता शाहिबे आलम ने बताया कि सीमांकन करा दिया गया है। सड़क सीमा में कब्जा किए लोगों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद जेसीबी से सड़क सीमा खाली कराई जाएगी।