{"_id":"60de19fd8ebc3e09cc7e9fe1","slug":"public-service-center-operator-s-body-found-hanging-akbarpur-news-knp637711694","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र संचालक का शव फांसी पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्र संचालक का शव फांसी पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर। कस्बा स्थित ब्लाक कार्यालय के पास जनसेवा संचालक का शव दुकान में फांसी पर लटकता मिला। पड़ोसी दुकानदार नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि पांच मिनट पहले ही उसने परिजनों से बात की थी।
राजपुर के बैना गांव निवासी सर्वेश शर्मा उर्फ कल्लू (30) राजपुर ब्लाक कार्यालय के पास पोस्ट ऑफिस वाली गली में जनसेवा केंद्र खोले है। गुरुवार दोपहर उसका शव फांसी पर लटका देख पड़ोसी दुकानदार व अन्य लोग सन्न रह गए। मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। वहां मौजूद डॉ. डीके सिंह ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी जीतमल मौके पर पहुंचे और घटना के बावत छानबीन की।
इधर, जानकारी के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। पिता राम लखन ने पुलिस को बताया कि घटना के पांच मिनट पहले फोन पर फांसी लगाकर जान देने की बात कही थी। हालांकि परिजन मौत का कारण नहीं बता सके। मृतक सर्वेश अपनी पत्नी रानू शर्मा, बेटे सक्षम (7) व विराज (5) को पांच दिन पहले घाटमपुर के मलखानपुर स्थित ससुराल में छोड़कर आया था।
विज्ञापन
इधर इकलौते बेटे की मौत से पिता राम लखन, मां अनसुईय्या देवी आदि का रो रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मौत कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका। है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।