फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PSIT's CSE and ECE department again gets NBA recognition

Kanpur News: पीएसआईटी के सीएसई और ईसीई विभाग को फिर मिली मान्यता

Wed, 30 Jul 2025 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
PSIT's CSE and ECE department again gets NBA recognition
कानपुर। प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (पीएसआईटी) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभागों को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (एनबीए) की मान्यता दोबारा मिल गई। यह मान्यता तीन साल के लिए मिली है। संस्थान को पहले नैक ए प्लस ग्रेड भी मिल चुका है।
विज्ञापन


ग्रुप डायरेक्टर डॉ. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि यह सफलता संस्थान की मजबूत अकादमिक व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं और फैकल्टी के बेहतर प्रदर्शन से मिली है। संस्थान के पास डीएसटी आईटीबीआई की ओर से समर्थित स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर और एआईसीटीई आइडिया लैब भी है।
विज्ञापन


इसमें छात्रों को इनोवेटिव आइडियाज पर काम करने, रिसर्च करने और एडवांस यूएवी टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में हाथ आजमाने का अवसर मिलता है। लगातार एनबीए की मान्यता मिलना शैक्षणिक मानकों और छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है। साथ ही हमें शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान की सफलता पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनय पाठक ने कहा कि पीएसआईटी लगातार अकादमिक गुणवत्ता में नए मापदंड स्थापित कर रहा है। नैक ए प्लस ग्रेड मिलना इस बात का प्रमाण है कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ रिसर्च और ग्लोबल एक्सपोजर पर भी जोर दे रहा है। चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की टीम भावना और मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed