फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Protocol of the ministers son MLA said he used to say dont expect a chair from inspector in police station

UP: मंत्री के बेटे का प्रोटोकॉल…विधायक की टिप्पणी, बोले- कहते थे कि थाने में दरोगा से कुर्सी की उम्मीद मत करना

Fri, 22 Aug 2025 09:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Aug 2025 09:47 PM IST
सार

Hardoi News: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे को प्रोटोकॉल देने पर गोपामऊ विधायक ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि लगता है कि मंत्री जी के स्टॉफ में किसी ने यह गलती की है। स्वतंत्र देव सिंह तो अनुशासित नेता हैं और कार्यकर्ताओं को भी नसीहत देते रहते हैं।

विज्ञापन
Protocol of the ministers son MLA said he used to say dont expect a chair from inspector in police station
विधायक श्याम प्रकाश और टिप्पणी का स्क्रीन शॉट - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले मे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे को प्रोटोकॉल दिए जाने को लेकर गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पर तल्ख टिप्पणी की है। वाट्सअप पर एक ग्रुप में श्याम प्रकाश ने लिखा है कि यह जब प्रदेश अध्यक्ष थे। तब पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहते थे कि थाने में दरोगा से कुर्सी की उम्मीद मत करना।

विज्ञापन

दरअसल इन दिनों स्वतंत्र देव सिंह के कार्यालय से उनके बेटे को प्रोटोकॉल देने के लिए जारी किया गया पत्र सुर्खियों में है। सोशल मीडिया के चर्चित पीएचएन ग्रुप पर यही पत्र डालकर एक जागरूक नागरिक ने टिप्पणी लिखी थी। इसके जवाब में विधायक श्याम प्रकाश ने स्वतंत्र देव सिंह के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल की याद दिला दी। विधायक श्याम प्रकाश ने लिखा कि जब यह प्रदेश अध्यक्ष थे, तो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से थाने में दरोगा से कुर्सी की उम्मीद न करने की बात कहते थे। विधायक की यह टिप्पणी दिन भर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही।

विज्ञापन

लगता है कि मंत्री जी के स्टॉफ में किसी ने यह गलती की है। स्वतंत्र देव सिंह तो अनुशासित नेता हैं और कार्यकर्ताओं को भी नसीहत देते रहते हैं। पता नहीं जलशक्ति मंत्री के कार्यालय से बेटे को प्रोटोकॉल देने का पत्र जारी हो गया।  -श्याम प्रकाश, विधायक गोपामऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed