{"_id":"67bb8066f2de5f055a0608b2","slug":"protested-against-throwing-garbage-in-front-of-the-house-beat-up-the-girl-and-her-family-kanpur-news-c-12-1-knp1081-1014405-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: घर के सामने कूड़ा फेंकने का किया विरोध, युवती व उसके परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: घर के सामने कूड़ा फेंकने का किया विरोध, युवती व उसके परिवार को पीटा
विज्ञापन
कानपुर। नजीराबाद क्षेत्र में घर के सामने कूड़ा फेंकने का विरोध करने एक परिवार ने युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सरोजनीनगर निवासी महिला के मुताबिक इलाके में सौरभ शुक्ला, पवन कुमार गौतम, सुधीर गौतम उर्फ बद्री और अमित वर्मा रहते हैं। आरोपी आए दिन उनके घर के बाहर कूड़ा फेंकते थे। उन्होंने इसका कई बार विरोध किया, तो आरोपी झगड़ा करने पर अमादा हो जाते थे।
महिला के मुताबिक 31 दिसम्बर 2024 की शाम सात बजे वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान सभी आरोपी उसके दरवाजे पहुंच गए और उसे जातिसूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपियों ने बैड टच भी किया। कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। नजीराबाद थाना प्रभारी राज केसर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें जांच करने के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी।