{"_id":"63d403c0d91d2a1dba77c48e","slug":"protest-against-the-removal-of-hanuman-temple-from-the-banda-station-demonstration-of-bajrang-dal-and-vhp-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: स्टेशन से हनुमान मंदिर को हटाने का विरोध, बजरंग दल और विहिप का प्रदर्शन, रेलवे ने चस्पा की थी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: स्टेशन से हनुमान मंदिर को हटाने का विरोध, बजरंग दल और विहिप का प्रदर्शन, रेलवे ने चस्पा की थी नोटिस
Fri, 27 Jan 2023 10:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:33 PM IST
सार
बांदा रेलवे स्टेशन के बाहर दो दिन पहले रेलवे ने श्री हनुमान मंदिर को हटाने संबंधी नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद हिंदू संगठन भड़क उठे। विहिप और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर को हटाने के विरोध में प्रदर्शन करते विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित हनुमान मंदिर को हटाने का रेलवे ने नोटिस चस्पा किया है। हनुमान मंदिर को हटाने के विरोध में विहिप, बजरंग दल सहित आसपास के दुकानदारों ने हनुमान मंदिर के बाहर धरना दिया। रेल महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौंपा।
विज्ञापन
नोटिस को तत्काल निरस्त करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। रेलवे स्टेशन के भारत सरकार की अमृत विकास योजना के तहत विकसित किया जाना है। इसी क्रम में रेलवे ने विकास में आड़े आ रहे परिसर के हनुमान मंदिर को हटाने का नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में शिवलिंग भी स्थापित है। विहिप के नगर अध्यक्ष सनी धुरिया ने कहा कि मंदिर हटाया गया तो जोरदार आंदोलन होगा। रेलवे को लोगों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए नोटिस को निरस्त कर देना चाहिए। जिला संगठन मंत्री विवेक खरे, जिला उपाध्यक्ष पुलक मिश्रा, रामप्रताप सोनी, विश्राम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन