फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Protest against the new road law, drivers blocked traffic, disrupted traffic in many districts including Kanpu

UP: नए सड़क कानून का विरोध...चालकों ने किया चक्का जाम, कानपुर समेत कई जिलों में यातायात बाधित, पढ़ें मामला

Mon, 01 Jan 2024 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 01 Jan 2024 11:32 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर समेत आसपास के कई जिलों जैसे हमीरपुर, कानपुर देहात, जालौन आदि में चालकों के विरोध के कारण यातायात ठप पड़ गया है। कानपुर में ट्रक चालकों के विरोध के कारण कानपुर से दिल्ली हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। कई ट्रेवल्स बसें भी फंसी हुई हैं।

विज्ञापन
Protest against the new road law, drivers blocked traffic, disrupted traffic in many districts including Kanpu
नए सड़क कानून का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार द्वारा पारित नए सड़क कानून के लागू होने पर ट्रांसपोर्ट यूनियन और टैक्सी यूनियन के चालकों में आक्रोश हैं। इसके विरोध में ट्रक और रोडवेज चालक सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने सड़क और डिवाइडर पर आड़े-तिरछे ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जा रहे लोगों को उतरकर जाम को पार करना पड़ा। इस दौरान ड्राइवरों ने जमकर नारेबाजी की और कानून वापस लेने की मांग उठाई। उनका कहना है कि सरकार नए कानून में ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ दुर्घटना होने पर 10 साल की कैद और सात लाख रुपये जुर्माना लगाने का कानून लाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कानपुर समेत आसपास के कई जिलों जैसे हमीरपुर, कानपुर देहात, जालौन आदि में चालकों के विरोध के कारण यातायात ठप पड़ गया है। कानपुर में ट्रक चालकों के विरोध के कारण कानपुर से दिल्ली हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। कई ट्रेवल्स बसें भी फंसी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रनियां तक लगी ट्रकों की लंबी लाइन
रनियां तक ट्रकों की लंबी लाइन लग गई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कानपुर नगर से देहात लाइन पर किसान नगर हाईवे पर ट्रक खड़ा कर सैकड़ों ड्राइवर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं, शहर में ऑटो वालों की हड़ताल से आम लोगों पर असर पड़ा है। लोग पैदल जाने को मजबूर हैं।

कानपुर देहात में ट्रक चालक विरोध पर उतरे, हाईवे किया जाम
भारत सरकार द्वारा पारित नए सड़क कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर रनियां के राजेंद्र चौराहा के पास जाम लगा दिया। इससे राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। जाम लगने से कानपुर इटावा, कानपुर झांसी हाईवे पर सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हैं। कानपुर से जिला मुख्यालय आने वाले कर्मचारी फंसे है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा रहे है।

हमीरपुर में भी नए कानून के विरोध में उतरे रोडवेज चालक
भारत सरकार द्वारा पारित नए सड़क कानून के विरोध में रोडवेज चालकों ने सोमवार सुबह से बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। हमीरपुर बस स्टैंड चौराहे पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नए कानून का वापस लेने की मांग की। चालक अरविंद सिंह ने कहा कि नए कानून से वाहन चालक पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। इसलिए सरकार को चाहिए वह शीघ्र इस कानून को वापस ले। इस दौरान चालकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जालौन में भी हिट एंड रन कानून का विरोध
नए सड़क कानून के खिलाफ जालौन जिले में भी ट्रक  और बस ड्राइवर सड़क पर उतर आए। उन्होंने सड़क और डिवाइडर पर आड़े-तिरछे ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया। इससे सात किलोमीटर तक दोनों साइड एम्बुलेंस समेत कई गाड़ियां फंसी रहीं। पुलिस के पहुंचने पर नोकझोंक हुई। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जा रहे लोगों को उतरकर जाम को पार करना पड़ा। ट्रक यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों ने जमकर नारेबाजी की और कानून वापस लेने की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed