{"_id":"69c05553ae24380ade0b43e8","slug":"protest-against-non-community-youths-shop-in-tapeshwari-fair-commotion-kanpur-news-c-362-1-ka11011-143949-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गैर समुदाय युवकों की तपेश्वरी मेले में दुकान का विरोध, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गैर समुदाय युवकों की तपेश्वरी मेले में दुकान का विरोध, हंगामा
विज्ञापन
कानपुर। तपेश्वरी मंदिर के मेले में शनिवार रात गैर समुदाय युवकों के दुकान लगाने का बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसे लेकर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया गया। सूचना पर पहुंची फीलखाना थाना पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर शांत कराया दिया। हालांकि, बाद में माहौल गर्म देख दुकानदार खुद ही मौके से चले गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने मेले में फोर्स तैनात कर दिया है।
बजरंग दल के नेता शिवम सोनकर ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि तपेश्वरी मंदिर के मेले में गैर समुदाय के कुछ युवकों ने हिंदू समुदाय युवकों के दुकान लगाने का विरोध किया। जब मौके पर पहुंचे तो कुछ संदिग्ध दुकान लगाए नजर आए। नाम पूछने पर गोलमोल जवाब देते रहे। इसके बाद अपनी सच्चाई बताई तो उन्हें दुकान हटाने के लिए कहा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा। बजरंग दल नेता का कहना था कि किसी भी हाल में उन लोगों की दुकानें मंदिर के पास नहीं लगने देंगे। दुकानदारों के मेले से चले जाने के बाद मामला शांत हो गया।
एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि मेला पूर्व वर्षों की तरह ही संचालित किया जा रहा है। किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। मेले में लगातार पुलिस की गश्त व निगरानी की जा रही है।